WTC Final 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून 2023 से इंग्लैंड में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाने वाला है। इस मैच के लिए भारतीय टीम इंग्लैंड पहुंच गई है। मैच से पहले टीम इंडिया की प्लेइंग 11 को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। ऐसे में पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने अपनी प्लेइंग 11 का चयन किया है।
गिल और रोहित करेंगे ओपनिंग
हरभजन ने पसंदीदा प्लेइंग इलेवन की घोषणा अपने यूट्यूब चैनल पर की। उन्होंने इसमें पारी की शुरुआत के लिए रोहित शर्मा और शुभमन गिल को चुना है। वहीं तीसरे नंबर पर पुजारा को जगह दी है। इसके अलावा चौथे स्थान पर भज्जी ने विराट कोहली का चयन किया है जो कि इन दिनों बेहतरीन फॉर्म से गुजर रहे हैं।
उनके मुताबिक अजिंक्य रहाणे पांचवें स्थान पर खेलेंगे। रहाणे का बल्ला आईपीएल में खूब चला रहा है। रहाणे ने लीग में जो प्रदर्शन किया, उसके चलते उन्हें मौका मिला है। टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं ने एक्सपीरियंस को अहमियत दी है। रहाणे सोलिड प्लेयर हैं।
विकेटकीपर के तौर पर इस खिलाड़ी का किया चयन
हरभजन सिंह ने अपनी प्लेइंग 11 में विकेटकीपर के रुप में ईशान किशन का चयन किया है। उन्होंने युवा खिलाड़ी को गेमचेंजर भी बताया है। यू ट्यूब चैनल पर बात करते हुए वह कहते हैं कि ‘6 नंबर पर विकेटकीपर केएस भरत और ईशान किशन को लेकर बात है। मैं कहूंगा कि अगर आपको गेमचेंजकर चाहिए तो किशन को खिलाना चाहिए। पहले इस नंबर पर केएल राहुल थे, जिन्हें मैं बैक कर रहा था लेकिन वह चोटिल होकर बाहर हो गए।’
उन्होंने आगे कहा कि- ‘आप कहेंगे कि मैं ईशान किशन को क्यों कह रहा हूं जबकि वह तो अचानक टीम में आए। देखिए, यह सिर्फ एक ही मैच है। ज्यादा किंतु-परंतु नहीं वाली बात मत करिए। आपको कौन-से इंपैक्टफुल खिलाड़ी मैच जिता सकते हैं, उन्हें बैक कीजिए। मैं तो यहां ईशान किशन को बैक कर रहा हूं।’
गेंदबाजों में इनका किया चयन
हरभजन ने इसके आगे सांतवे नंबर पर ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को रखा है। वहीं आठवें स्थान के लिए उन्होंने रविचंद्रन अश्विन और शार्दुल ठाकुर में किसी एक के चयन की बात कही है। इसके अलावा तेज गेंदबाजों में शमी, सिराज और उमेश यादव को जगह दी गई है।
WTC Final 2023: ये है हरभजन की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, ईशान किशन, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर/ रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, उमेश यादव।
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
7 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
8 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
8 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
9 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
9 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
9 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
10 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
10 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
11 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines