हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

WTC 2023:'यह रोमांचक होने वाला है', फाइनल से पहले डेविड वॉर्नर ने दिया ये बयान

विज्ञापन
WTC Final 2023

WTC 2023: 7 जून से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। इस मुकाबले का जहां फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो वहीं खिलाड़ी भी बहुत ज्यादा एक्साइटेड हैं। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने खिताबी मुकाबले से पहले बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

लंदन के ओवल मैदान पर खेले जाने वाले फाइनल को लेकर डेविड वॉर्नर ने कहा है कि वह वास्तव में ओवल में भारत के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की बहुत बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे हैं, और 7-11 जून के बीच दोनों टीमों के बीच रोमांचक टकराव की उम्मीद कर रहे हैं।

यह रोमांचक होने वाला है

बीबीसी स्पोर्ट्स से बातचीत में वॉर्नर ने कहा कि’ इस मुकाबले का बहुत महत्व होगा, टीम के रूप में हमने पिछले 18 से 24 महीनों में कुछ अच्छी क्रिकेट खेली है। मैं इसे बेसब्री से देख रहा हूँ। ड्यूक्स गेंद, दोनों टीमों की तैयारी, इंग्लैंड में एक दूसरे के खिलाफ खेलना। यह रोमांचक होने वाला है।’

दरअसल, डेविड वॉर्नर टेस्ट फॉर्मेट में लंबे समय से अच्छे फॉर्म में नहीं दिखे हैं। उन्होंने पिछली 15 पारियों में सिर्फ 1 अर्धशतक लगाया है। खराब बैटिंग फॉर्म के बाद भी ऑस्ट्रेलिया टीम मैनेजमेंट ने इस दिग्गज खिलाड़ी पर भरोसा जताते हुए फाइनल मुकाबले के साथ–साथ एशेज श्रृंखला के लिए भी टीम में चुना है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि वार्नर कैसा प्रदर्शन करेंगे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें