WTC Final 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून 2023 से इंग्लैंड के ओवल में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाने वाला है। इस खिताबी मुकाबले में सभी की निगाहें एक बार फिर से दुनिया के सबसे महान क्रिकेटर्स में से एक विराट कोहली पर होगी। कोहली की बल्लेबाजी के विपक्षी टीम के खिलाड़ी भी मुरीद है। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने मैच से पहले कोहली की जमकर तारीफ की है।
ऑस्ट्रेलिया के 7 खिलाड़ियों ने की कोहली की तारीफ
WTC 2023 फाइनल से पहले विराट कोहली के बारे में ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम के कप्तान पैट कमिंस, उपकप्तान स्टीव स्मिथ, ओपनर डेविड वॉर्नर, ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन, तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क, मार्नस लाबुशेन और उस्मान ख्वाजा ने स्टार स्पोर्ट्स पर बयान दिया है।
स्मिथ ने कोहली को बताया सुपरस्टार
स्टीव स्मिथ ने विराट कोहली को लेकर कहा है, “वह सुपरस्टार हैं और वह हमारे खिलाफ खेलना पसंद करते हैं।” वहीं, कप्तान पैट कमिंस ने कहा है कि वह प्रतिद्वंदिता के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। ओपनर डेविड वॉर्नर ने विराट को लेकर कहा, “उनका कवर ड्राइव खेलना अविश्वसनीय है।” वहीं, मार्नस लाबुशेन ने उन्होंने महान खिलाड़ियों में से एक बताया।
कैमरुन ग्रीन ने कोहली को बताया मैन ऑफ इंडिया
ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने उन्हें द मैन ऑफ इंडिया की संज्ञा दी है, जबकि मिचेल स्टार्क ने उन्हें स्किलफुल बैटर बताया है और कहा है कि उन्होंने लंबे समय तक राज किया है और वह भारतीय बल्लेबाजी के मध्य क्रम की रीढ़ की हड्डी हैं। वहीं उस्मान ख्वाजा ने उन्हें प्रतिस्पर्धी बताया।
विराट कोहली का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड
दुनिया के सबसे महान क्रिकेटर्स में से एक विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रनों की बरसात करने में ज्यादा पीछे नहीं है। वे टेस्ट में कंगारुओं के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांचवे भारतीय बल्लेबाज हैं। कोहली ने अब तक 24 मैचों में 42 पारियों में 48 की औसत से 1979 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 8 शतक और 5 अर्धशतक जड़े हैं।
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
2 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
3 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
4 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
4 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
4 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
4 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
5 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
5 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines