WTC Final 2023: 7 जून से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला होना है। इसे लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं। खिताबी जंग से पहले क्रिकेट के दिग्गज अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। टीम इंडिया की प्लेइंग 11 कैसी होगी? ये बड़ा सवाल है। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरोन फिंच ने भारतीय टीम की प्लेइंग 11 चुनी है।
फिंच ने इन खिलाड़ियों को दी जगह
एरोन फिंच (Aaron Finch) ने अपनी टीम में ओपनर के रूप में रोहित शर्मा और शुभमन गिल को रखा है, जबकि तीसरे नंबर पर उन्होंने बेहद भरोसेमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को मौका दिया है। चौथे नंबर पर विराट कोहली को जगह दी है, जबकि पांचवे नंबर पर अजिंक्य रहाणे को चुना है।
जडेजा को बतौर आलराउंडर किया शामिल
एरोन फिंच ने बतौर विकेटकीपर ईशान किशन को चुना है। उन्होंने अपनी टीम में बतौर ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को 7वें नंबर पर रखा है। आठवें नंबर पर आर अश्विन और नौवें नंबर पर शार्दुल ठाकुर को शामिल किया है। तेज गेंदबाजों में मो. सिराज और मो. शमी ने एरोन फिंच (Aaron Finch) की प्लेइंग 11 में जगह बनाई है।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए आरोन फिंच ने चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान)
शुभमन गिल
चेतेश्वर पुजारा
विराट कोहली
अजिंक्य रहाणे
ईशान किशन (विकेटकीपर)
रवींद्र जडेजा
आर अश्विन
शार्दुल ठाकुर
मो. सिराज
मो. शमी
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारतीय टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), रविचंद्रन अश्विन, केएस भरत, शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा, विराट कोहली, इशान किशन, चेतेश्वर पुजारा, अक्षर पटेल, अजिंक्य रहाणे, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट, उमेश यादव
रिजर्व : यशस्वी जायसवाल, मुकेश कुमार, सूर्यकुमार यादव।
संबंधित खबरें
हैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
21 mins agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
32 mins agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
1 hr agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
1 hr agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
2 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
2 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
2 hrs agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
3 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines