हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WTC 2025-27 Points Table: बांग्लादेश के खिलाफ हार के बाद ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा नुकसान, जानें किस नंबर पर है भारत

WTC 2025-27 Updated Points Table: बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को डार्विन में हुए पहले टेस्ट में 9 विकेट से हरा दिया. बांग्लादेश की इस जीत से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में बहुत बड़ा बदलाव हुआ है.

विज्ञापन
WTC पॉइंट्स टेबल (Image; ANI and AI Generated)

WTC 2025-27 Updated Points Table: बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को उसके ही घर में हराकर टेस्ट इतिहास का सबसे बड़ा उलटफेर किया. डार्विन में दोनों देशों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट खेला गया. बांग्लादेश ने इस मुकाबले में 9 विकेट से जीत दर्ज की. इस ऐतिहासिक जीत के साथ बांग्लादेश को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में बंपर फायदा हुआ है. ऑस्ट्रेलिया अभी भी नंबर 1 है लेकिन उन्हें पॉइंट प्रतिशत के मामले में तगड़ा नुकसान झेलना पड़ा है.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का पॉइंट्स टेबल

डार्विन टेस्ट में ऐतिहासिक जीत के साथ बांग्लादेश का पॉइंट्स प्रतिशत 58.33% से बढ़कर 66.67% हो गया है. वह अभी WTC पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है. ऑस्ट्रेलिया को भारी नुकसान झेलना पड़ा है, क्योंकि अब उनका पॉइंट प्रतिशत 87.50% से 77.77% हो गया है. बांग्लादेश की इस जीत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की दौड़ को और खास बना दिया है.

रैंक टीम मैच जीत हार ड्रॉ पॉइंट पॉइंट प्रतिशत
1ऑस्ट्रेलिया 97208477.77
2साउथ अफ्रीका 43103675.00
3न्यूजीलैंड 64115272.22
4बांग्लादेश53114066.67
5भारत 94415248.15
6श्रीलंका 41122041.67
7इंग्लैंड 134813824.36
8पाकिस्तान 62401622.22
9वेस्टइंडीज 122823020.83

ये भी पढ़ें:- देवदत्त पडिक्कल के शतक के बाद साई सुदर्शन की टीम इंडिया से होगी छुट्टी? भारतीय कोच ने जवाब से किया हैरान

विज्ञापन

बांग्लादेश ने 9 विकेट से जीता मैच

डार्विन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 198 रन बनाकर ऑलआउट हो गया. जवाब में बांग्लादेश ने शानदार बल्लेबाजी की और 426 रन बना दिए. तंजीद हसन ने बांग्लादेश की ओर से जोरदार शतक लगा दिया. बांग्लादेश के पास 228 रन की बढ़त थी. दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया को करारा जवाब देने की जरूरत थी लेकिन वह सिर्फ 284 रन बनाकर ऑलआउट हो गए.

बांग्लादेश के सामने 57 रनों का लक्ष्य था, जिसका उन्होंने 14.2 ओवर में सफलतापूर्वक पीछा कर लिया और 9 विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की. यह बांग्लादेश की टेस्ट इतिहास में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरी जीत है, वहीं ऑस्ट्रेलियाई धरती पर कंगारुओं के खिलाफ उनकी यह पहली जीत है. बांग्लादेश अब दो मैचों की इस टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे है. बांग्लादेश का लक्ष्य अब ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराना होगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- AUS vs BAN: डार्विन में बड़ा उलटफेर, बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को घर में घुसकर हराया, दर्ज की ऐतिहासिक जीत

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola