WTC 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल का आज दूसरा दिन है। दूसरे दिन का खेल शुरू होते ही 95 रनों पर बैटिंग करने उतरे स्टीव स्मिथ ने 5 रन बनाकर सेंचुरी पूरी की। यह उनके टेस्ट करियर का 31वां शतक है। इस सेंचुरी के साथ उन्होंने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। वह डब्ल्यूटीसी के फाइनल में शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने हैं। ट्रेविस हेड ऐसे पहले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने WTC के फाइनल में शतक बनाया है।
स्टीव स्मिथ भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 9शतकों के साथ दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने इस मामले में रिकी पोंटिंग को पछाड़ा है।
भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट शतक
9 – जो रूट
9 – स्टीव स्मिथ
8 – रिकी पोंटिंग
8 – सर विव रिचर्ड्स
8 – सर गारफील्ड सोबर्स
ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट शतक
31वें शतक के बाद अब स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए हैं। इस मामले में उन्होंने मैथ्यू हेडन को पीछे छोड़ दिया है। हेडन ने 30 शतक लगाए थे।
41 – रिकी पोंटिंग
32 – स्टीव वॉ
31 – स्टीव स्मिथ
30 – मैथ्यू हेडन
29 – सर डॉन ब्रैडमैन
इंग्लैंड में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले मेहमान बल्लेबाज
स्टीव स्मिथ इंग्लैंड की धरती पर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले मेहमान खिलाड़ी बन गए हैं। वह 7 शतकों के साथ दूसरे नंबर पर काबिज हैं। इस लिस्ट में सर डॉन ब्रैडमैन 11 शतकों के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं।
11 -सर डॉन ब्रैडमैन
7 – स्टीव वॉ
7 – स्टीव स्मिथ
6 – राहुल द्रविड़
6 – गॉर्डन ग्रीनिज
इंग्लैंड के एक स्थल पर मेहमान बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक शतक
4 – डॉन ब्रैडमैन, हेडिंग्ले
3 – डॉन ब्रैडमैन, ट्रेंट ब्रिज
3 – गॉर्डन ग्रीनिज, ओल्ड ट्रैफर्ड
3 – ब्रूस मिशेल, द ओवल
3 – स्टीव स्मिथ, द ओवल
3 – दिलीप वेंगसरकर, लॉर्ड्स
मैच का हाल
अगर मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दूसरे दिन के पहले सेशन तक 4 विकेट खोकर 376 रन बना लिए हैं। ट्रेविस हेड 163 रन बनाकर आउट हुए। जबकि स्टीव स्मिथ 119 रनों पर नाबाद हैं। स्मिथ के अलावा क्रीज पर कैमरून ग्रीन 6 रन बनाकर टिके हुए हैं।
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
4 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
5 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
5 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
6 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
7 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
7 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
7 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
8 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
8 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines