WTC 2023 Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंग्लैंड के ओवल में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेला जा रहा है। मैच में 444 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम फिलहाल मजबूत स्थिति में है। टीम की तरफ से चेज मास्टर विराट कोहली फिलहाल क्रीज पर मौजूद हैं और उनसे सभी को काफी उम्मीदें हैं। इसी बीच कोहली ने आईसीसी को एक इंटरव्यू दिया है जिसमें उन्होंने अपने असली मोटिवेशन का जिक्र किया है।
विराट कोहली को हर रोज इस चीज से मिलता है मोटिवेशन
दरअसल आईसीसी द्वारा हाल ही में कोहली का एक इंटरव्यू शेयर किया गया है। इसमें कोहली ने बताया कि उनको कैसे मोटिवेशन मिलता है। इंटरव्यू में विराट बोले कि “जो बात मुझे प्रेरित करती है वह यह कि मेरे पास अपनी टीम को जिताने के लिए भारत के लिए खेलने वाले मैच हैं, और मुझे नहीं लगता कि खेल में इससे बड़ी कोई प्रेरणा है। मैं किसी भी गेम की हर सुबह उठता हूं, जिसे मैं इस विश्वास के साथ खेलता हूं कि मैं वह व्यक्ति बनने जा रहा हूं जो मेरी टीम को जिताने वाला है। मैं टीम के लिए योगदान देने से खुश हूं।”
मैं टीम को जीत दिलाने के लिए बल्लेबाजी कर रहा हूं – कोहली
कोहली ने आगे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के महत्वपूर्ण दिन से पहले हुंकार भरी। विराट ने कहा, “मुझे पता है कि मेरे लिए जारी रखने का यह सही समय नहीं है, लेकिन मैं अभी भी उस व्यक्ति के रूप में उत्साहित हूं जो मेरी टीम को जीत दिलाने में मदद करता है जब मैं वहां बल्लेबाजी कर रहा होता हूं। मैं चाहता हूं कि मेरी टीम सहज महसूस करे और वे राहत की सांस ले सकें कि मैं मैदान पर हूं और मैं वह काम कर सकता हूं। यह कुछ ऐसा है जिस पर मैंने हमेशा और हमेशा बहुत गर्व किया है और मैं बहुत आभारी महसूस करता हूं, उस स्थिति में होने के लिए जहां टीम मुझसे उम्मीद कर सकती है।”
विराट कोहली का करियर रिकॉर्ड
कोहली अब तक भारत के लिए 108 टेस्ट, 274 वनडे और 115 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। टेस्ट की 183 पारियों में वे 8416 रन बना चुके हैं। वहीं वनडे में उन्होंने 57.32 की औसत से 12898 रन बना लिए हैं। इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल में कोहली 4000 रनों का आंकड़ा पार कर चुके हैं।
संबंधित खबरें
जीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
6 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
7 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
40 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines