WTC 2023 Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंग्लैंड के ओवल में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली फिलहाल क्रीज पर मौजूद हैं। कोहली पहली पारी में तो कुछ खास नहीं कर पाए लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने अब तक 44 रन बना लिए हैं। इसी के साथ उनके इस मैच में कुल 58 रन हो गए हैं। ऐसे में उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पूरे किए 5000 रन
विराट कोहली का बल्ला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जमकर बोलता है। इस मैच में उन्होंने जैसे ही 41 रन बनाए उनके ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीनों फॉर्मेंट मिलाकर 5000 रन पूरे हो गए। वे ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले सिर्फ सचिन तेंदुलकर ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच हजार से ज्यादा रन बना पाए हैं। कोहली ने अभी तक ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ 93 मैचों में 5003 रन बनाए हैं।
भारत के लिए ICC नॉकआउट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने
विराट कोहली भारत के लिए हर महत्वपूर्ण मुकाबले में रन बनाते हैं। अपना 17वां आईसीसी नॉकआउट मैच खेल रहे चेज मास्टर कोहली के आईसीसी नॉकआउट मुकाबलों में 660 रन हो गए हैं। ऐसे में उन्होंने सचिन तेंदुलकर (657 रन) को पीछे छोड़ दिया है और भारत के लिए नॉकआउट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में पूरे किए 2000 रन
कोहली ने खिताबी मुकाबले में 21 रन बनाते ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में अपने 2000 रन पूरे कर लिए हैं। वे ऐसा करने वाले 5वें भारतीय बन गए हैं। विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 25 टेस्ट मैच में 47 के ऊपर की औसत और आठ शतक, 5 अर्धशतक लगाए हैं। भारतीय बल्लेबाजों में विराट कोहली से ज्यादा सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 11 शतक लगाए हैं। विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर 1352 रन बनाए हैं।
कोहली टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2,000 रन पूरे करने वाले पांचवें भारतीय बन गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सचिन तेंदुलकर (3,630), वीवीएस लक्ष्मण (2,434), राहुल द्रविड़ (2,143), और चेतेश्वर पुजारा (2,040+) रन बनाए हैं।
संबंधित खबरें
जीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
6 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
7 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
40 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines