WTC 2023 Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंग्लैंड के ओवल में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेला जा रहा है। मैच में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी घोषित की और भारत को जीत के लिए 444 रनों का लक्ष्य दिया। इसका पीछा करते हुए भारतीय टीम फिलहाल मजबूत स्थिति में है। टीम ने 3 विकेट पर 164 रन बना लिए थे और विराट कोहली 44 व अजिंक्य रहाणे 20 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। भारत को अब जीत के लिए सिर्फ 280 रन चाहिए।
टेस्ट क्रिकेट के 146 साल के इतिहास में पहली बार होगा ऐसा
अगर भारतीय टीम 280 रन बना लेती है तो वह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास के पन्नों में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों से लिख देगी। टेस्ट क्रिकेट के 146 साल के इतिहास में ये सबसे बड़ा रन चेज होगा। सबसे बड़े रन चेज का रिकॉर्ड वेस्ट इंडीज के नाम दर्ज है, जो उसने 2003 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था। विंडीज ने 418 रन का टारगेट अचीव किया था। अगर टीम इंडिया 444 रन का लक्ष्य हासिल कर लेती है तो सबसे बड़े रन चेज का रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच देगी।
Highest Run chase in Test Cricket: टेस्ट क्रिकेट के सबसे सफल रन चेज
1.वेस्टइंडीज vs ऑस्ट्रेलिया, 2003 (एंटीगुआ) – 418 रन
2. साउथ अफ्रीका vs ऑस्ट्रेलिया, 2008 (पर्थ) – 414 र
3. ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड, 1948 (हेडिंग्ले) – 404 रन
4. भारत vs वेस्टइंडीज, 1976 (क्वींस पार्क ओवल) – 403 रन
5. वेस्टइंडीज vs बांग्लादेश, 2021 (चिटगॉन्ग) – 395 रन
अपने 47 साल के रिकॉर्ड को तोड़ेगी भारतीय टीम
अगर भारतीय टीम के रिकॉर्ड्स को देखा जाए तो टीम ने अब तक सबसे बड़ा रन चेज 1976 में वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था जिसमें उसने 403 रनों का लक्ष्य चेज कर लिया था। ऐसे में भारत इस मैच को जीतकर 47 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ना चाहेगी।
संबंधित खबरें
जीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
6 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
7 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
40 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines