WTC 2023 Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंग्लैंड के ओवल में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जा रहा है। मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में दिग्गज गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन को बाहर रखा गया है। टीम मैनेजमेंट के इस फैसले पर दिग्गजों द्वारा लगातार सवाल खड़े किए जा रहे हैं। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी स्टीव वॉ भी जुड़ गए हैं। जिनके मुताबिक भारत ने गलत टीम का चयन कर लिया है।
भारत ने दोहराई ऑस्ट्रेलिया जैसी गलती – स्टीव वॉ
ऑस्ट्रेलिया के चैंपियन खिलाड़ी स्टीव वॉ के मुताबिक भारत ने अश्विन को ना खिलाकर सबसे बड़ी गलती की है। उन्होंने बताया कि कैसे ऑस्ट्रेलिया ने भी एक बार ऐसा ही किया था जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा था।
वॉ ने एएपी से कहा कि ‘हमने एशेज में चार साल पहले यही गलती की थी । ओवल की पिच हमेशा पेचीदा होती है । यह हरी भरी दिखती है लेकिन भीतर से सूखी होती है । आप हरी भरी पिच देखकर धोखा खा जाते हैं लेकिन धूप खिलते ही यह बिल्कुल अलग हो जाती है और तेजी से सूखती है ।’
‘अश्विन को उनकी बल्लेबाजी के लिए भी चुना जा सकता था’- वॉ
पूर्व खिलाड़ी ने आगे कहा कि अश्विन को गेंदबाजी ही नहीं बल्कि उसकी बल्लेबाजी के लिये भी चुना जा सकता था । उन्होंने कहा -‘मैं अश्विन को उसकी बल्लेबाजी के लिये ही चुन लेता । मुझे यकीन नहीं हो रहा कि वह नहीं खेल रहा जबकि उसने पांच टेस्ट शतक बनाये है । यह अजीब है ।’
मजबूत स्थिति में ऑस्ट्रेलिया
मैच की बात करें तो इसमें पहली इनिंग में ऑस्ट्रेलिया ने 469 रन बनाए। टीम की ओर से स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड ने शतकीय पारी खेली। वहीं भारतीय टीम पहली पारी में 296 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया ने बढ़त हासिल कर ली। तीसरे दिन के अंत तक ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 123 रन बना लिए हैं और 296 रनों की लीड ले ली है।
संबंधित खबरें
रांची में कैसा रहा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? 3 साल बाद होगी वापसी
32 mins agoIND vs WI: रांची की पिच से अनजान हैं ये 9 भारतीय खिलाड़ी
41 mins agoIND A vs AUS A: कब, कहां और कैसे देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत LIVE?
1 hr agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
1 hr agoवॉशिंगटन सुंदर को सीएम विजय से मिले 75 लाख रुपये
1 hr agoवैभव या सैमसन, दूसरे टी20 मैच में किसे मिलना चाहिए मौका? पुजारा ने बताया
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर भारतीय बैटिंग कोच का बड़ा बयान
2 hrs agoIPL से फिर टकराएगा PSL, पाकिस्तान ने किया तारीखों का ऐलान
3 hrs agoजायसवाल 'बन' गए विकेटकीपर, क्या टीम इंडिया में बने रहने के लिए लिया फैसला?
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI दूसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines