WTC 2023 Final, IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच इंग्लैंड के ओवल में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल की शुरुआत हो चुकी है। खिताबी मुकाबले में टॉस जीतकर भारतीय टीम पहले गेंदबाजी कर रही है। मैच में राष्ट्रगान के समय जब टीमें मैदान पर उतरीं, तो खिलाड़ियों के बाएं हाथ पर काली पट्टी (black armbands) बंधी हुई थी। इसके पीछे की वजह काफी दर्दनाक है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने बाएं हाथ पर काली पट्टी बांधकर ओडिशा में हुए रेल हादसे में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की। खिलाड़ियों ने टॉस के बाद दो मिनट का मौन भी रखा। इसे लेकर बीसीसीआई ने एक स्टेटमेंट जारी किया है और लिखा है कि “टीम मौतों पर शोक व्यक्त करती है और उन सभी लोगों के परिवारों और दोस्तों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती है जिन्होंने दुखद रूप से अपनी जान गंवाई।’
https://twitter.com/CricCrazyJohns/status/1666375892950716417
बालासोर में हुआ था भीषण ट्रेन हादसा
बता दें कि बीते शुक्रवार को ओडिशा के बालासोर में एक भीषण ट्रेन हादसा हो गया था। इस दुर्घटना में अब तक 275 लोगों की मौत हो गई है वहीं 900 से भी ज्यादा लोग घायल हैं। ये पिछले कई सालों में भारत में हुआ सबसे बड़ा रेल हादसा है। इसकी खबर सामने आने के बाद भारत और अन्य देशों के कई खिलाड़ियों ने शोक व्यक्त किया था। वहीं अब दोनों टीम के खिलाड़ियों ने काली पट्टी भी बांधी है।
Team India playing 11: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रविंद्र जडेजा, केएस भरत (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज।
Australia Playing 11: डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड और नाथन लियोन।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
25 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
45 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines