WTC 2023 Final: इंग्लैंड के ओवल में खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज कर अपना पहला डब्ल्यूटीसी खिताब जीत लिया। ये जीत टीम के लिए बेहद खास है। इसी के साथ वह आईसीसी की सारी ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बन गई है। टीम को इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज खेलनी है ऐसे में वे ग्रेंड सेलिब्रेशन नहीं करेंगे। हालांकि दो दिन तक पूरी टीम आराम जरूर करेगी और इसका आनंद लेगी।
जीत को ऐसे सेलिब्रेट करेगी ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि उनकी टीम पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप खिताब का जश्न मनाएगी और एशेज की तैयारियों को थोड़ा विराम दिया जा सकता है। एशेज सीरीज का पहला टेस्ट 16 जून से खेला जाना है। कमिंस ने कहा कि इस खिताब को जीतने में दो साल की कड़ी मेहनत लगी है और इसका जश्न मनाया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा, ”हम कुछ देर के लिए चेंजिंग रूम में बैठेंगे और फिर दोपहर में इंग्लैंड के किसी शानदार बीयर गार्डन में इसका जश्न मनाएंगे। दो साल हमने काफी मेहनत की है। इस जीत का जश्न मनाना तो बनता है।” उन्होंने कहा, ”मुझे पता है कि हमें आगे एक बड़ी सीरीज खेलनी है लेकिन दो दिन बाद उसके बारे में सोच सकते हैं। इस तरह के पल कैरियर में बार-बार नहीं आते।”
मैच का लेखा-जोखा
मैच में पहले खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने ट्रेविस हेड (163) और स्टीव स्मिथ (121) के शतकों की बदौलत सभी विकेट खोकर 469 रन बनाए।जवाब में भारतीय टीम ने अजिंक्य रहाणे (89) और शार्दुल ठाकुर (51) की मदद से 296 रन बनाए।पहली पारी में मजबूत बढ़त हासिल करने वाली ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी 270/8 के स्कोर पर घोषित की।
जीत के लिए मिले 444 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 5वें दिन 234 रन पर सिमट गई।
संबंधित खबरें
501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
8 mins agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
1 hr ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
2 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
3 hrs agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
4 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
5 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
13 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
14 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines