हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WTC 2023 Final, IND vs AUS: केएस भरत करेंगे विकेटकीपिंग, रविचंद्रन अश्विन बाहर, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

विज्ञापन

WTC 2023 Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बुधवार से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताबी मुकाबला खेला जा रहा है। मैच में टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। दोनों ही टीमों ने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है। भारतीय टीम में रविचंद्रन अश्विन को जगह नहीं दी गई है।

Team India playing 11: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रविंद्र जडेजा, केएस भरत (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज।

Australia Playing 11: डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड और नाथन लियोन।

विज्ञापन

Team India playing 11 analysis: इस कांबिनेशन के साथ उतरी टीम इंडिया

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए प्लेइंग 11 में टीम इंडिया ने 6 बल्लेबाज, 2 ऑलराउंडर और 3 तेज गेंदबाजों को खिलाया है। टीम की तरफ से ओपनिंग रोहित शर्मा और शुभमन गिल करेंगे। तीसरे पर चेतेश्वर पुजारा उतरेंगे। इसके बाद मिडल ऑर्डर में विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे मौजूद है। विकेटकीपर के रुप में शामिल केएस भरत सांतवे नंबर पर उतरेंगे। टीम ने ऑलराउंडर के रुप में जडेजा और शार्दुल ठाकुर को शामिल किया है। वहीं तेज गेंदबाजों में मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और उमेश यादव मौजूद हैं। रविचंद्रन अश्विन को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

Australia playing 11 analysis: इन खिलाड़ियों के साथ खेल रही ऑस्ट्रेलिया

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए घोषित ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 6 बल्लेबाज, 1 ऑलराउंडर और एक स्पिनर और तीन तेज गेंदबाज खिलाए हैं। टीम के लिए ओपनिंग डेविड वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा करेंगे। तीसरे नंबर पर मार्नस लाबुशेन आएंगे। मिडल ऑर्डर स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड संभालेंगे। बाद में बॉलिंग ऑलराउंडर कैमरुन ग्रीन उतरेंगे। विकेटकीपर एलेक्स कैरी को 7वें नंबर पर बल्लेबाजी का मौका मिलेगा। गेंदबाजी में नेथन लायन, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और स्कॉट बोलेंड कमान संभालेंगे।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola