WTC 2023 Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। कंगारुओं की टीम एक समय मजबूत स्थिति में नजर आ रही थी लेकिन टीम इंडिया की तरफ से युवा गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने ट्रेविस हेड औस स्टीव स्मिथ की पार्टनर्शीप को तोड़ भारत को वापसी कराई। उन्होंने 4 विकेट झटके और एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की।
इस खास क्लब में शामिल हुए मोहम्मद सिराज
वनडे के नंबर 1 गेंदबाज मोहम्मद सिराज क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में भी अपने प्रदर्शन से सभी को मुरीद बना रहे हैं। वे लगातार विकेट ले रहे हैं और टीम को मुश्किल समय से भी बाहर निकाल रहे हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे खिताबी मुकाबले में उन्होंने विपक्षी टीम को 4 झटके दिए और टेस्ट में अपने 50 विकेट पूरे कर लिए। वे ऐसा करने वाले भारत के 40वें गेंदबाज बन गए हैं। इसी के साथ वे जसप्रीत बुमराह, अनिल कुंबले, रविचंद्रन अश्विन समेत कई दिग्गजों के क्लब में शामिल हो गए हैं।
मैच का लेखा-जोखा
मैच की बात करें तो इसमें दो दिन का खेल समाप्त हो चुका है। इसमें पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहली पारी में 469 रन बनाए। टीम की तरफ से ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ ने शतकीय पारी खेली। वहीं इसके जवाब में भारतीय टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 151 रन बना लिए हैं।
संबंधित खबरें
WPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
50 mins ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
1 hr agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
9 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
10 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
11 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
11 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
12 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
12 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines