Siddharth Sharma
Read More
WTC 2023 Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताबी मुकाबला खेला जा रहा है। मैच में तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर 123 रन बनाए। इससे उसे 296 रनों की बढ़त मिल गई है। गुरुवार को दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 10 विकेट खोकर 469 रन बनाए थे। तीसरे दिन रवींद्र जडेजा ने 2 और उमेश यादव और मोहम्मद सिराज ने एक-एक विकेट चटकाया।
टीम इंडिया ने पहले दिन सिर्फ 3 विकेट निकाले थे, लेकिन दूसरे दिन खेल की शुरुआत होते ही शानदार वापसी की और पूरी टीम को 469 रनों पर रोक दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे भारतीय बल्लेबाजों को ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने एक के बाद एक झटके दिए। शुभमन गिल और रोहित शर्मा 30 रन के स्कोर पर आउट हो गए। गिल ने 13, रोहित ने 15 रन बनाए। इसके बाद चेतेश्वर पुजारा 14 और विराट कोहली 14 रन बनाकर आउट हो गए। टीम इंडिया के चार विकेट 71 रन पर आउट हुए। दूसरे दिन भारतीय टीम थोड़ी मुश्किल में लगी, लेकिन रवींद्र जडेजा ने 48 रन की अच्छी पारी खेली। हालांकि उन्हें नाथन ल्यॉन ने स्टीव स्मिथ के हाथों कैच करा पवेलियन भेजा। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 38 ओवर में 5 विकेट खोकर 151 रन बनाए थे। तीसरे दिन टीम इंडिया 296 रनों पर सिमट गई। इसमें रहाणे की 89 रनों की शानदार पारी शामिल रही।
तीसरे दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया को मिली 296 रनों की बढ़त, स्कोर 123/4
ट्रैविस हैड ने शतक जमाया, स्कोर 238/3
चायकाल तक 51 ओवर में स्कोर 170/3, ट्रैविस हैड 60, स्टीव स्मिथ 33 रन पर नाबाद
मोहम्मद शमी ने 25वें ओवर की पहली गेंद पर 26 रन बनाकर खेल रहे मार्नस लाबुशेन को किया बोल्ड।
इंग्लैंड के ओवल में खेले जा रहे मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। मैच में भारत की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे हैं वहीं ऑस्ट्रेलिया की कमान पैट कमिंस के हाथों में है।
ये भारतीय टीम का दूसरा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल है। 2021 में उसे खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची है।
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक टेस्ट क्रिके़ट में 106 मैच हुए हैं। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया ने 44 मैचों में जीत हासिल की है। जबकि टीम इंडिया ने 32 मैचों में जीत दर्ज की है। 29 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं और एक मुकाबला टाई हुआ है। ऑस्ट्रेलिया ने 30 मैच अपने घर में खेलते हुए जीते है और वहीं 14 मैच बाहर खेलते हुए जीते हैं। जबकि भारत ने 23 घरेलु मैदान पर और 9 घर के बाहर जीते हैं। ऐसे में ओवरऑल रिकॉर्ड देखा जाए तो इसमें ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी नजर आता है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला फाइनल मुकाबला भारत में दोपहर तीन बजे से स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। इसके अलावा मोबाइल और लैपटॉप पर इसे डिज्नी हॉटस्टार पर देखा जा सकता है। मैच का लुफ्त टीवी पर डीडी स्पोर्ट्स पर मुफ्त में उठाया जा सकता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।