WTC Final 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून 2023 से इंग्लैंड में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जाने वाला है। मैच का आयोजन इंग्लैंड के ओवल में किया जाना है। ये भारत का लगातार दूसरा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला है और इसमें भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है।
Oval Live Weather Update: कैसा है इंग्लैंड के ओवल का मौसम?
इंग्लैंड के ओवल में फिलहाल मौसम साफ है और बारिश की संभावना 1 प्रतिशत से भी कम है। हालांकि जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा। बारिश का खतरा मंडराने लगेगा। एक्यूवेदर के मुताबिक मैच के पहले तीन दिनों में बारिश के आसार नहीं है। हालांकि चौथे दिन की शुरुआत से ही बादल छाए रहेंगे और बारिश के 25 प्रतिशत आसार है। वहीं मैच के पांचवे दिन यानि 11 जून को बारिश होने की संभावना 62 प्रतिशत है।
मैच में हुई बारिश तो कैसे होगा विजेता का चयन?
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में बारिश को लेकर आईसीसी ने साफ नियम बनाए हुए हैं। अगर मैच में बारिश होती है और पांच दिन में खेल समाप्त नहीं हो पाता है तो इसके लिए एक रिजर्व डे रखा गया है जिसे अंपायर द्वारा लागू किया जा सकता है। इसके बाद भी अगर नतीजा नहीं आ पाता है तो ट्रॉफी दोनों टीमों को संयुक्त रुप से दी जाएगी।
2021 में भी हुई थी बारिश
बता दें कि बारिश ने इससे पहले भी भारत का खेल बिगाड़ा है। 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में जमकर बारिश हुई। इसके चलते मैच रिजर्व डे पर गया था। अंत में भारत को हार का सामना करना पड़ा था।
संबंधित खबरें
VIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
22 mins agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
47 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
48 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
4 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines