WTC 2023 Final: इंग्लैंड के ओवल में खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज कर अपना पहला डब्ल्यूटीसी खिताब जीत लिया। इस मैच में भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही टीमों से बड़ी चूक हो गई जिसे लेकर आईसीसी ने कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया है। इसके अलावा इंटरनेशनल काउंसिल द्वारा भारत के स्टार खिलाड़ी शुभमन गिल पर भी फाइन लगाया गया है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया पर इस वजह से लगाया गया फाइन
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने मैच में स्लो ओवर रेट बनाए रखने के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों को ही दंडित किया है। भारतीय टीम पहले दिन 85 ओवर ही फेंक सकी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की टीम ने एक दिन में 86 ओवर ही किए थे। इस तरह भारत को 5 ओवर तय समय से देरी से फेंकने के लिए 100 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगा और ऑस्ट्रेलिया पर 4 ओवर देर से करने के लिए 80 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगा।
इस नियम के तहत मिला दंड
प्लेयर्स और प्लेयर्स सपोर्ट स्टाफ के लिए बनाए गए आईसीसी के कॉड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के अनुसार, खिलाड़ियों पर प्रत्येक ओवर के लिए उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है, जो आवंटित समय में गेंदबाजी करने में विफल रहता है। इसी के चलते भारतीय खिलाड़ियों को पूरी मैच फीस गंवानी पड़ी और ऑस्ट्रेलिया के प्लेयर्स को भी सिर्फ 20 प्रतिशत पैसा ही मिलेगा।
शुभमन गिल पर लगाया गया जुर्माना
भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी शुभमन गिल पर आईसीसी ने मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। गिल ने अपने विकेट पर कैमरन ग्रीन द्वारा लिए गए कैच पर उंगली उठाते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था। आईसीसी ने उन्हें आर्टिकल 2.7 को तोड़ने का दोषी पाया, जिसमें एक अंतरराष्ट्रीय मैच में होने वाली घटना के संबंध में सार्वजनिक आलोचना या अनुचित टिप्पणी करना प्रतिबंधित है। इसके लिए युवा सलामी बल्लेबाज पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।
संबंधित खबरें
सिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
2 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को मिली आठवीं सफलता, न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें
3 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
11 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
12 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
13 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
14 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines