WTC 2023 Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताबी मुकाबला इंग्लैंड के ओवल में खेला जा रहा है। मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को जीत के लिए 444 रनों का टार्गेट दिया है। इसका पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 3 विकेट खोकर 164 रन बना लिए हैं। अब भारतीय टीम को जीत के लिए 97 ओवर में 280 रन बनाने हैं। इसके लिए पांचवां दिन काफी जरुरी है। लेकिन इस पर बारिश का साया मंडराने लगा है। ऐसे में हम आपकों बताने जा रहे हैं कि बारिश होने पर रिजर्व डे और ड्रॉ को लेकर क्या नियम है।
Oval Weather update: पांचवें दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
एक्यूवेदर के मुताबिक मुकाबले के पांचवें दिन यानी 11 जून को लंदन में बारिश की करीब 90 प्रतिशत संभावना है। आसमान में 55 प्रतिशत तक बादल छाए रहने का भी अनुमान है। इस हिसाब से पांचवें दिन का खेल बारिश के चलते खराब हो सकता है। वहीं दिन का न्यूनतम तापमान 17 और अधिकतम 27 डिग्री के करीब रहेगा। जबकि करीब 28 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। अगर ये रिपोर्ट के मुताबिक मौसम रहता है तो मैच रिजर्व डे पर जा सकता है।
मैच में हुई बारिश तो कैसे होगा विजेता का चयन?
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में बारिश को लेकर आईसीसी ने साफ नियम बनाए हुए हैं। अगर मैच में बारिश होती है और पांच दिन में खेल समाप्त नहीं हो पाता है तो इसके लिए एक रिजर्व डे रखा गया है जिसे अंपायर द्वारा लागू किया जा सकता है। इसके बाद भी अगर नतीजा नहीं आ पाता है तो ट्रॉफी दोनों टीमों को संयुक्त रुप से दी जाएगी। वहीं अगर मैच ड्रॉ या टाई भी होता है तो ट्रॉफी का बंटवारा दोनों टीमों के बीच किया जाएगा।
ऐसे होगा रिजर्व डे का उपयोग
आईसीसी के अनुसार यदि खेल के दिन में बारिश आती है और तय ओवर से कम का ही खेल हो पाता है और टेस्ट मैच आखिरी दिन तक जाती है। लेकिन मैच का परिणाम नहीं निकाल पाता है, तब अंपायर खेल को रिजर्व डे में ले जा सकते हैं। ऐसे में अगर आज बारिश होती है और निर्धारित 90 ओवर से कम का मैच होता है तो नतीजे के लिए इसका उपयोग किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
जीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
6 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
7 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
40 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines