WTC 2023 Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंग्लैंड के ओवल में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेला जा रहा है। मैच में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी घोषित की और भारत को जीत के लिए 444 रनों का लक्ष्य दिया। इसका पीछा करते हुए भारत ने बेहतरीन शुरुआत की और दोनों ओपनर्स लय में नजर आ रहे थे। लेकिन अचानक बोलैंड की गेंद पर गिल ने कैमरून ग्रीन को कैच थमा दिया। जिसके बाद उनके विकेट को लेकर हर तरफ विवाद शुरू हो गया।
ये है पूरा विवाद
दरअसल, शुभमन गिल जब 19 रनों के स्कोर पर खेल रहे थे। तभी स्कॉट बोलैंड की बाहर जाती गुड लेंथ गेंद गिल के बल्ले का बाहरी किनारा लेकर थर्ड स्लिप फील्डिंग कर रहे केमरन ग्रीन के हाथों में चली गई। जिसके बाद कंगारू खिलाड़ियों ने अपील की तो फील्ड अंपायर ने अपील थर्ड अंपायर को भेज दी। जिसके बाद थर्ड अंपायर ने गिल को आउट करार दिया। लेकिन रिप्ले में ऐसा दिख रहा था, जैसे गेंद बॉल घास को छू गई हो। ऐसे में इस आउट पर विवाद हो गया। कई दिग्गजों ने इसे गलत करार दिया और अंपायर के फैसले पर भी सवाल खड़े किए।
कैमरन ग्रीन ने कैच को बताया सही
इस कैच को लेकर जहां लोग बंटे हुए हैं वहीं इसे पकड़ने वाले कैमरून ग्रीन ने इसे सही करार दिया। ग्रीन ने मैच के बाद कहा कि ग्रीन ने कहा, “उस समय मुझे निश्चित रूप से लगा कि मैंने इसे पकड़ लिया है। मुझे उस पल लगा औक मैंने सोचा कि यह क्लीन कैच था और इसे मैंने हवा में फेंक दिया और स्पष्ट रूप से किसी भी संदेह का कोई संकेत नहीं दिखा। और फिर यह तीसरे अंपायर (केटलबोरो) पर छोड़ दिया गया और वह इससे सहमत थे।”
(Tramadol)
संबंधित खबरें
जीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
6 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
7 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
40 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines