WTC 2023 Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही चार मैचौं की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच दिल्ली में खेला गया जिसमें भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कंगारुओं को हरा दिया। ये ऑस्ट्रेलिया की इस सीरीज में दूसरी हार थी। इस हार के चलते मेहमान टीम सीरीज में तो 2-0 से पीछे हो ही गई है साथ ही उसके वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशीप के फाइनल में खेलने पर भी संशय के बादल मंडराने लगे हैं। वहीं भारतीय टीम के लिए राह बेहद आसान होती नजर आ रही है।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशीप के फाइनल से बाहर हो सकती है ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया की टीम इस सीरीज के शुरुआत से पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशीप की टेबल में 70 प्रतिशत से ज्यादा अंकों के साथ टॉप पर थी लेकिन लगातार दो मैच गंवाने के बाद उसके अंकों में कमी आई है। वह फिलहाल 66.67 प्वाइंट पर हैं हालांकि वह टॉप पर हैं लेकिन भारत भी उससे ज्यादा पीछे नहीं हैं। 2-0 से बढ़त बनाने के बाद जहां भारत के फाइनल के चांस बढ़े हैं वही ऑस्ट्रेलिया के थोड़े कम हुए हैं। अगर कंगारुओं की टीम सीरीज में 4-0 से हार जाती है तो वह बाहर हो सकती है हालांकि ये किसी तीसरी टीम के परफॉर्मेंस पर निर्भर करेगा।
ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच फाइनल के बीच का रोड़ा श्रीलंका की टीम बन सकती है। हालांकि इसके लिए श्रीलंका को कुछ करिश्मा करना होगा। दरअसल बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी समाप्त होने के बाद श्रीलंका को न्यूजीलैंड के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। अगर लंका ये दोनों जीत जाती है तो उसके 61 अंक हो जाएंगे वहीं ऑस्ट्रेलिया चारों मैच हारने के बाद 60 अंकों पर सीमित रह जाएगी और बाहर हो जाएगी।
7 जून से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशीप का फाइनल
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 का फाइनल मुकाबला 7 से 11 जून तक लंदन में खेला जाएगा। इसमें भारत का खेलना तय माना जा रहा है। अब लड़ाई श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगी। हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका की जीत आसान नहीं होने वाली है। एक मैच अगर ड्रॉ भी हुआ तो ऑस्ट्रेलिया और भारत का फाइनल खेलना लगभग तय हो जाएगा। वहीं भारत को क्वालिफाई करने के लिए एक मैच ही और जीतना जरुरी है और दोनों जीत जाती है तो टॉप की पोजिशन पक्की हो जाएगी।
संबंधित खबरें
हांगकांग सिक्सेस 2026 में टीम इंडिया को UAE के खिलाफ 6 विकेट से मिली हार
25 mins agoभारतीय ODI स्क्वाड में बदलाव, प्रसिद्ध की जगह आकिब नबी की टीम में एंट्री
1 hr agoदेवदत्त पडिक्कल का तूफानी प्रदर्शन जारी, 3 पारियों में बना डाले 311 रन
2 hrs agoटीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
3 hrs agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
4 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
11 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
12 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
12 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
13 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines