WTC 2023 Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में कंगारुओं ने जीत दर्ज कर ली। इसी के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 की साइकल समाप्त हो गई। इन दो सालों में जहां बल्लेबाजों ने खूब रन बनाए वहीं गेंदबाजों ने भी अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीता। इस सत्र में टॉप 10 गेंदबाजों की बात करें तो इसमें दो भारतीय शामिल हैं।
नाथन लियोन ने झटके सबसे ज्यादा विकेट
भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने पहले संस्करण में सबसे ज्यादा 71 शिकार किए थे। लेकिन इस बार नाथन लियोन ने अश्विन को पछाड़ दिया है। ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर लियोन डब्ल्यूटीसी 2021-23 में सर्वाधिक विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज रहे। लियोन ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे चक्र में 20 मैचों में 26.12 की औसत और 2.58 की इकॉनमी से 88 विकेट लिए। इस दौरान वह पांच बार 5 विकेट हॉल और 1 बार मैच में 10 विकेट लेने में कामयाब रहे। पारी में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 8/64 का रहा।
टॉप 3 में रविचंद्रन अश्विन शामिल
टॉप गेंदबाजों की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका के धाकड़ गेंदबाज कगिसो रबाडा शामिल हैं। रबाडा ने 13 मैच में 67 विकेट लिए हैं। वहीं तीसरे स्थान पर भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन हैं। अश्विन ने उन्होंने 13 टेस्ट मैचों में 2.48 के इकॉनी रेट से 61 विकेट चकाए। उनका एक मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 42 रन खर्च 8 विकेट है। इंग्लैंड के 40 वर्षीय तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (58) चौथे और और ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस (57) पांचवें पायदान पर हैं।
जडेजा भी टॉप -10 में शामिल
इसके बाद इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज मिचेल स्टार्क हैं उनके नाम 55 विकेट हैं। सांतवे नंबर पर 53 विकेट के साथ ओली रॉबिनसन हैं। न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साउदी (50), इंग्लैंड के स्पिनर जैक लीच (48) 8वें और 9वें स्थान पर मौजूद है। इस लिस्ट में दूसरे भारतीय खिलाड़ी रवींद्र जडेजा हैं। उनके नाम 13 मुकाबलों में 47 विकेट हैं। वहीं, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (10 मैचों में 45) और मोहम्मद शमी (13 मैचों में 45) संयुक्त रूप से 11वें नंबर पर हैं।
संबंधित खबरें
'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
1 hr agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
1 hr agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
1 hr ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
2 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
2 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
2 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
3 hrs agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
3 hrs agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
4 hrs agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines