---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

WPL: सामने आया वुमन प्रीमियर लीग का शेड्यूल, इस दिन होगा ऑक्शन

नई दिल्ली: महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के पहले आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसका उद्घाटन सत्र 4 से 26 मार्च के बीच खेला जाएगा। सोमवार को पांच डब्ल्यूपीएल फ्रेंचाइजी को भेजे गए ईमेल में बीसीसीआई ने पुष्टि की कि पहला सीजन पूरी तरह से मुंबई में दो स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। […]

---खबर नीचे जारी है---

नई दिल्ली: महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के पहले आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसका उद्घाटन सत्र 4 से 26 मार्च के बीच खेला जाएगा। सोमवार को पांच डब्ल्यूपीएल फ्रेंचाइजी को भेजे गए ईमेल में बीसीसीआई ने पुष्टि की कि पहला सीजन पूरी तरह से मुंबई में दो स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। ब्रेबोर्न स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम में ये मैच खेले जाएंगे।

13 फरवरी को होगा ऑक्शन

ईमेल में बीसीसीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेमांग अमीन ने मुंबई में 13 फरवरी को होने वाली प्लेयर्स ऑक्शन की पुष्टि की। अमीन ने कहा कि इस लीग के लिए 1500 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। इसके लिए फाइनल लिस्ट इस सप्ताह के अंत में जारी की जाएगी। ईमेल में कहा गया है कि नीलामी में अधिकतम 90 खिलाड़ी खरीदे जा सकते हैं। जबकि प्रत्येक टीम में 15 से 18 खिलाड़ी हो सकते हैं।

और पढ़िए –IND vs AUS: ‘और सीरीज स्कोरलाइन…?’, आकाश चोपड़ा ने ऑस्ट्रेलिया को याद दिलाई ‘नानी’

वर्ल्ड कप के तुरंत बाद आयोजन

दक्षिण अफ्रीका में 26 फरवरी को महिला टी20 विश्व कप समाप्त होने के आठ दिन बाद डब्ल्यूपीएल 4 मार्च से शुरू होगा। जबकि 10 फरवरी से विश्व कप शुरू होने के तीन दिन बाद नीलामी होनी है। दक्षिण अफ्रीका से भारत की यात्रा करने वाले खिलाड़ियों और कोचों के लिए बीसीसीआई ने पहले सीजन को मुंबई तक सीमित करने का फैसला किया है।

---खबर नीचे जारी है---

रेवेन्यू को लेकर सुर्खियां बटोर चुका है डब्ल्यूपीएल

मीडिया राइट्स और इससे मिलने वाले रेवेन्यू को लेकर डब्ल्यूपीएल महिला क्रिकेट में सबसे आकर्षक टूर्नामेंट बनने के लिए पहले ही सुर्खियां बटोर चुका है। 16 जनवरी को बीसीसीआई ने घोषणा की थी कि उसने 2023 से 2027 की अवधि के लिए डब्ल्यूपीएल मीडिया राइट्स को वायाकॉम को 951 करोड़ रुपये में बेच दिया था। 25 जनवरी को इसने कुल 4669.99 करोड़ रुपये में पांच फ्रेंचाइजी बेचीं।

और पढ़िए –IND-W vs AUS-W: नौवें-दसवें नंबर की बल्लेबाजों से हार गई टीम इंडिया

---खबर नीचे जारी है---

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Feb 06, 2023 10:49 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola