हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WPL: टाटा ने हासिल किए महिला प्रीमियर लीग के टाइटल राइट्स, जय शाह ने किया ये ट्वीट

विज्ञापन
WPL TATA

नई दिल्ली: वुमंस प्रीमियर लीग (WPL) की शुरुआत 4 मार्च से मुंबई में होगी। इस अनोखे आयोजन से पहले टाटा समूह ने महिला प्रीमियर लीग के टाइटल राइट्स हासिल कर लिए। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने ट्वीट कर इसकी पुष्टि की। शाह ने ट्वीट किया, “मुझे #TataGroup को इनॉग्रल #WPL के टाइटल प्रायोजक के रूप में घोषित करने में खुशी हो रही है। उनके समर्थन से हमें विश्वास है कि हम महिला क्रिकेट को अगले स्तर पर ले जा सकते हैं।”

5 साल के लिए हासिल किए राइट्स

हालांकि इस बारे में खुलासा नहीं हुआ है कि इस सौदे में कितना पैसा शामिल रहा, लेकिन बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया कि टाटा ने पांच साल के लिए अधिकार हासिल कर लिए हैं। पिछले साल टाटा ने इंडियन प्रीमियर लीग के टाइटल स्पॉन्सर के रूप में वीवो की जगह ली थी। डब्ल्यूपीएल का पहला संस्करण मुंबई में दो स्थानों ब्रेबोर्न स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा।

और पढ़िए – इस बात से खफा हैं Yuvraj Singh, कप्तान हरमनप्रीत कौर के लिए चलाई अनोखी मुहिम

विज्ञापन

https://twitter.com/JayShah/status/1628049544612290569?cxt=HHwWkoDR9eub_5ctAAAA

और पढ़िए – अफ्रीका ने न्यूजीलैंड की उम्मीदों पर फेरा पानी, बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

विज्ञापन

आईपीएल राइट्स से 951 करोड़ रुपये मिले थे

आईपीएल टूर्नामेंट के मीडिया अधिकारों की बिक्री से बीसीसीआई को 951 करोड़ रुपये मिले थे और पांच टीमों को 4700 करोड़ रुपये में बेचा गया था। आईपीएल दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी स्पोर्ट्स लीग भी बन गई थी। वुमंस प्रीमियर लीग की नीलामी में भी जमकर पैसा बरसा। इस महीने की शुरुआत में हुई नीलामी में भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को 3.4 करोड़ रुपये में सबसे महंगा खरीदा गया।

और पढ़िए –  खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola