---विज्ञापन---

WPL: धमाकेदार होगा वुमन प्रीमियर लीग का आगाज, ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगे ये सेलिब्रिटी

नई दिल्ली: वुमन प्रीमियर लीग (WPL) के उद्घाटन संस्करण की शुरुआत 4 मार्च से मुंबई में होगी। बीसीसीआई इसे भव्य आयोजन बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। इसका आगाज धमाकेदार तरीके से प्लान किया गया है। जानकारी के अनुसार, 4 मार्च को डीवाई पाटिल स्टेडियम में होने वाले इस समारोह में बॉलीवुड सुपरस्टार […]

नई दिल्ली: वुमन प्रीमियर लीग (WPL) के उद्घाटन संस्करण की शुरुआत 4 मार्च से मुंबई में होगी। बीसीसीआई इसे भव्य आयोजन बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। इसका आगाज धमाकेदार तरीके से प्लान किया गया है। जानकारी के अनुसार, 4 मार्च को डीवाई पाटिल स्टेडियम में होने वाले इस समारोह में बॉलीवुड सुपरस्टार कियारा आडवाणी और कृति सैनन हिस्सा लेंगी। इसी के साथ जाने-माने सिंगर एपी ढिल्लों डब्ल्यूपीएल एंथम गाएंगे।

मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच होगा मुकाबला

मुंबई इंडियंस के गुजरात जायंट्स से भिड़ने से पहले शीर्ष हस्तियां डीवाई पाटिल स्टेडियम में इस अवसर की शोभा बढ़ाने के लिए तैयार हो चुकी हैं। ‘ब्राउन मुंडे’, ‘बहाने’, ‘पागल’, ‘तेरे ते’ और कई और प्रसिद्ध गाने गा चुके गायक एपी ढिल्लों अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। उम्मीद की जा रही है कि उद्घाटन समारोह और उसके बाद होने वाले मैच के दौरान डीवाई पाटिल स्टेडियम खचाखच भरा रहेगा। इसके लिए टिकट बुक माय शो पर बुक किए जा सकते हैं। महिला प्रीमियर लीग का उद्घाटन मुंबई इंडियंस और गुजरात जाइंट्स के बीच एक ब्लॉकबस्टर मैच के साथ शुरू होगा।

---विज्ञापन---
और पढ़िए IND vs AUS: Nathan Lyon ने तोड़ा मुरलीधरन का महा-रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बन गए पहले स्पिनर

और पढ़िए IND vs AUS: अद्भुत…Khawaja ने हवा में उड़कर लपक लिया Iyer का असंभव कैच, देखकर चकरा जाएगा सिर

हरमनप्रीत कौर बनीं मुंबई इंडियंस की कप्तान

बुधवार को मुंबई इंडियंस ने अपनी कप्तान का ऐलान किया। एमआई ने हरमनप्रीत कौर जिम्मेदारी दी है। हालांकि हरमनप्रीत पिछले महीने हुई नीलामी में मुंबई द्वारा खरीदी गई सबसे महंगी खिलाड़ी नहीं थी, लेकिन सभी उनके टीम का नेतृत्व करने की उम्मीद कर रहे थे। इस टीम में नेट साइवर-ब्रंट, हेले मैथ्यूज और अमेलिया केर जैसी अन्य शीर्ष खिलाड़ी शामिल हैं।

---विज्ञापन---

और पढ़िए खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Mar 01, 2023 10:35 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola