WPL Auction 2023: महिला आईपीएल यानी विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के पहले सीजन के लिए आज मुंबई में मेगा ऑक्शन होना है। दोपहर 2:30 बजे से मुंबई में शुरू होने वाले इस ऑक्शन में एक टीम 15 से 18 प्लेयर्स को खरीदेगी। इस नीलामी में सबसे महंगी प्लेयस कौन होगी? इस सवाल का जवाब हमें ऑक्शन के बाद मिल पाएगा, लेकिन माना जा रहा है कि टीम इंडिया की एक धाकड़ खिलाड़ी पर सबसे ज्यादा पैसों की बारिश हो सकती है।
ये खिलाड़ी बिक सकती है सबसे महंगी
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि सभी टीमें भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनर स्मृति मंधाना को खरीदना चाहेंगी। ये बल्लेबाज तेज गति से बैटिंग करती हैं। मंधाना को टीम का कप्तान भी बनाया जा सकता है।
और पढ़िए –IND vs AUS 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया या फिर भारत? अरुण जेटली स्टेडियम में किसका चलता है सिक्का, जानें
https://twitter.com/CricCrazyJohns/status/1624777142973390849?s=20&t=ZsftCy0M1TxfF6t_l6mIMA
मंधाना का बेस प्राइज 50 लाख रुपए है
आपको बता दें कि स्मृति मंधाना मार्की प्लेयर्स के सेट-1 में शामिल हैं। उनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए हैं और उनका नाम पहली लिस्ट में होगा। वे भारत के लिए 112 टी-20 इंटरनेशनल में स्मृति ने 123.13 के स्ट्राइक रेट से 2651 रन बनाए हैं। बीपीएल के लिए होने वाले इस ऑक्शन में 409 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट की गई हैं। जिनमें से कई खिलाड़ी सोमवार को करोड़पति बन सकती हैं।
एक टीम के पास 12 करोड़ का पर्स है
WPL के लिए होने वाले इस ऑक्शन में कुल 5 टीमें रहेंगी, जो कुल 90 प्लेयर्स को खरीदने के लिए बोली लगाएंगी। एक टीम का पर्स 12 करोड़ रुपए का है।
स्मृति मंधाना क्यों बन सकती हैं सबसे महंगी प्लेयर?
मंधाना एक सलामी बल्लेबाज हैं। जो टीम को तेज तर्रार शुरुआत देने के लिए जानी जाती हैं। उनके पास टी20 फॉर्मेट का अच्छा खासा अनुभव है। वह सभी देशों के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवा चुकी हैं। लेफ्टी बल्लेबाजी करने वाली इस धाकड़ प्लेयर का जब बल्ला चलता है तो अच्छे-अच्छे गेंदबाजों के होश उड़ जाते हैं।
और पढ़िए –WPL 2023 Auction: इन 5 खिलाड़ियों पर होगी पैसों की बारिश, हर टीम लगा सकती है बड़ी बोली
स्मृति मंधाना का क्रिकेट करियर
स्मृति मंधाना ने टीम इंडिया के लिए 4 टेस्ट में 325 रन बनाए हैं। उनका एवरेज 46.43 का रहा। वह 1 शतक और 2 अर्धशतक बना चुकी हैं। मंधाना ने 77 वनडे में 3073 रन बनाए हैं। उन्होंने 5 शतक और 25 अर्धशतक लगाए हैं। मंधाना टी20 में भी शानदार बल्लेबाजी करती हैं। उन्होंने 102 मैचों में 27 के औसत से 2651 रन बनाए हैं। उनका हाई स्कोर 86 रहा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
LIVE: टीम इंडिया ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
56 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
8 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
9 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
10 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
10 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines