Tara Norris Traded to MI: वुमेंस प्रीमियर लीग 2027 का मिनी ऑक्शन 28 अक्टूबर को होना है. इससे पहले सभी टीमों ने अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी थी. अब नीलामी से लगभग दो हफ्ते पहले मुंबई इंडियंस ने बड़ा कदम उठाया. MI ने यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका की एक तेज गेंदबाज को ट्रेड के जरिए अपने स्क्वाड में शामिल कर लिया है. बता दें कि यह वुमेंस प्रीमियर लीग इतिहास का सिर्फ दूसरा ट्रेड है. मुंबई के पास अब WPL 2027 में पांच विदेशी खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरने का मौका है.
मुंबई इंडियंस ने किया धमाकेदार ट्रेड
USA की लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज तारा नॉरिस को ट्रेड के जरिए मुंबई इंडियंस ने अपने स्क्वाड में शामिल कर लिया है. वह यूपी वॉरियर्स टीम का हिस्सा थीं लेकिन उन्हें पिछले सीजन में खेलने का मौका नहीं मिला. MI ने 10 लाख रुपये की बेस प्राइज में तारा को स्क्वाड में जगह दी. बता दें कि तारा नॉरिस इससे पहले मुंबई इंडियंस की द हंड्रेड फ्रेंचाइजी MI लंदन से खेल चुकी हैं.
तारा नॉरिस ने MI लंदन के लिए पिछले वुमेंस हंड्रेड सीजन में 6 मैच खेले थे और 7.83 की इकोनॉमी से गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए थे. बता दें कि तारा के ट्रेड के जरिए मुंबई इंडियंस के पास WPL में अब 5 विदेशी खिलाड़ियों के साथ उतरने का मौका है. अमूमन टीमें सिर्फ 4 विदेशी खिलाड़ियों के साथ उतर सकती हैं. हालांकि, अगर एक विदेशी खिलाड़ी किसी एसोसिएट देश की है, तो टीम एक अतिरिक्त विदेशी खिलाड़ी के साथ उतर सकती है.
ये भी पढ़ें:- ‘बैठे रहिए…’, वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत, सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर मचाई सनसनी
तारा नॉरिस का कैसा है WPL रिकॉर्ड?
तारा नॉरिस ने अब तक वुमेंस प्रीमियर लीग में कुल 5 मैच खेले हैं. वह WPL के पहले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थीं. DC के लिए खेलते हुए उन्होंने कुल 7 विकेट झटके थे, जिसमें एक 5 विकेट हॉल भी शामिल है. अगर इंटरनेशनल रिकॉर्ड की बात करें, तो तारा ने 17 T20I मैचों में हिस्सा लेते हुए 21 विकेट अपने नाम किए हैं.
मुंबई इंडियंस करेगी नए दौर की शुरुआत
मुंबई इंडियंस के लिए पिछला सीजन कुछ खास नहीं रहा था. इसी वजह से उन्होंने बड़े बदलाव किए हैं. मुंबई इंडियंस ने ल्यूक विलियम्स को नया हेड कोच बनाया है. तारा नॉरिस ने पहले ल्यूक के साथ काम किया है. जब विलियम्स वुमेंस हंड्रेड 2021 में सदर्न ब्रेव के सहायक कोच के रूप में काम कर रहे थे, तब तारा नॉरिस भी टीम का हिस्सा थीं. विलियम्स ने ही संभवतः तारा के टैलेंट को परखा और उन्हें MI में शामिल करने में बड़ी भूमिका निभाई.
ये भी पढ़ें:- वैभव सूर्यवंशी को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, आर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
संबंधित खबरें
'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
2 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
10 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
11 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
12 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
12 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
13 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
13 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
13 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines