Why Jemimah Rodrigues Praises Marizanne Kapp: वुमेंस प्रीमियर लीग के 13वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से मात दी और प्वॉइंट्स टेबल में 5वें से चौथे नंबर पर आ गई. इस फतह के बाद डीसी की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने मारिजान कैप की तारीफ की, जिनकी बॉलिंग और बैटिंग दोनों ने ही जीत में अहम रोल अदा किया.
‘कैप के साथ शेयर करना चाहती हूं अवॉर्ड’
पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में बोलते हुए जेमिमा ने कहा, ‘हां, मुझे लगता है आज हमारे लिए बहुत ही अहम मैच था. सबसे पहले, मैं ये अवॉर्ड कैप्पी के साथ शेयर करना चाहूंगी, अगर हम ऐसा कर सकें, तो उन्होंने मना कर दिया, क्योंकि जिस तरह से उन्होंने पॉवरप्ले में गेंदबाजी की, वो स्पेल मैंने उन्हें अब तक करते देखा है, और मुझे लगता है, वो हमें मैच में वापस ले आई और मोटिवेशन दिया.’
(मारिजान कैप)
‘सबसे बेहतरीन स्पेल’
जेमिमा ने आगे कहा, ‘मेरा मतलब है, ये मेरे देखे हुए उनके सबसे बेहतरीन स्पेल में से एक है, लेकिन मेरा मतलब है, वो इस गेम की लेजेंड हैं. जो चीज मुझे उनके बारे में पसंद है, वो ये है कि वो अपने प्लान के बारे में बहुत क्लियर हैं. और साथ ही, वो बस लगातार बेहतर होना चाहती हैं और टीम के लिए जीत हासिल करना चाहती हैं.’
जेमिमा ने क्यों की कैप की तारीफ?
कैप शानदार रही क्योंकि उसने लगातार 4 ओवर फेंके और सिर्फ 8 रन दिए, हेली मैथ्यूज का विकेट भी लिया, जिन्हें बोल्ड किया गया. काप्प की इकॉनमी रेट केवल 2.00 रही. श्री चारानी ने भी 3 विकेट लेकर योगदान दिया और इस तरह दिल्ली कैपिटल्स ने डेफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस को उनके 20 ओवरों में 154/5 पर रोका.
दिल्ली ने बैटिंग से भी दिखाया कमाल
155 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए शेफाली वर्मा और लिजेल ली ने पहले विकेट के लिए 63 रन जोड़े. इसके बाद जेमिमा रोड्रिग्स ने लॉरा वोलवार्ड्ट और कैप के साथ 2 अहम साझेदारी निभाई, जिससे उनकी टीम को जीत की तरफ बढ़ गई. जेमिमा 37 गेंदों में 51 रन बनाकर नाबाद रहीं, जिसमें 5 चौके और एक छक्का शामिल था, और उनका स्ट्राइक रेट 137.84 रहा. उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. हालांकि कप्तान की नजर में मारिजान कैप ही मैच विनर हैं.
संबंधित खबरें
फैंस की इस हरकत पर भड़के विराट कोहली, मैदान पर बल्ला फेंकने का वीडियो वायरल
4 mins agoशून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
14 mins agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
20 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
2 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
3 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
4 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines