बैट है या गिटार ? सुनील गावस्कर के स्पेशल गिफ्ट ने जेमिमा को किया हैरान, वीडियो वायरल!

Delhi Capitals Captain Got Bat Shaped Guitar: दिल्ली कैपिटल्स टीम की कप्तान और इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन सुनील गावस्कर के बीच मुलाकात बेहद खास रही है, जो हमेशा के लिए यादगार बन गई. इस दिन लेंजेंड प्लेयर ने जेमी को एक खास तोहफा दिया.

Sunil Gavaskar Jemimah Rodrigues 3

Sunil Gavaskar Gifts Jemimah Rodrigues Bat Shaped Guitar: भारत पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने इंडियन वुमेन क्रिकेट टीम की स्टार जेमिमाह रोड्रिग्स को एक ऐसा तोहफा दिया जिसे वो सालों तक संजो कर रखेंगी. डब्ल्यूपीएल 2026 में जेमिमा दिल्ली कैपिटल्स की कैप्टेंसी करती हुई नजर आएंगी, अपनी टीम के ओपनिंग मैच से पहले जब लेजेंड गावस्कर से उनकी मुलाकात हुई तो स्पेशल गिफ्ट पाकर वो खुशी से भर गईं

विज्ञापन

जेमिमा को मिला नायाब तोहफा

शुक्रवार 9 जनवरी 2026 को सुनील गावस्कर ने जेमिमा रोड्रिग्स को क्रिकेट बैट के शेप की कस्टम गिटार गिफ्ट की और फिर उनके साथ इस इस्ट्रूमेंट की धुन सुनने के लिए बैठ गए. ये दिल को छू लेने वाली मुलाकात ऐसे वक्त हुई वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 जारी है. इस दौरान भारतीय क्रिकेट की 2 पीढ़ियों ने एक खास और लाइट मोमेंट शेयर किया, जो हमेशा के लिए यादगार बन गया.

विज्ञापन

सिंगिंग भी करती हैं जेमिमा

जेमिमा अपने गिफ्ट को अनबॉकस करते हुए साफ तौर से बहुत खुश नजर आईं, उन्होंने बैट के आकार की गिटार की शिल्पकला की तारीफ करते की. ये उनकी क्रिकेटर और पैशनेट सिंगर के तौर पर दोहरी पहचान का सोच-समझकर किया गया इशारा था. गौरतलब है कि वो कई इवेंट्स में गिटार बजाते और गाना गाते हुए नजर आईं हैं.

सदा के लिए यादगार बन गया लम्हा

इस मुलाकात के दौरान सुनील गावस्कर ह्यूमर के मूड में दिखे, जब उन्होंने जेमिमा रोड्रिग्स को लकड़ी का बॉक्स खोलने के लिए कहा, और मजाक में कहा कि ये ‘ओपनिंग बैट’ नहीं हैं. जेमिमा जब से क्रिकेट स्टार बनी हैं, उन्हें जिंदगी में कई तोहफे मिले होंगे, लेकिन बैट शेप का गिटार उन सबसे अलग है.

विज्ञापन

दिल्ली का पहला मैच कब?

वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 में जेमिमा रोड्रिग्स की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स टीम का पहला मैच 10 जनवरी की शाम को मुंबई इंडियंस के खिलाफ डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा. जहां दिल्ली जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी, वहीं हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई टीम पिछले मैच की हार को भुलाकर नई शुरुआत करने की कोशिश करेगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ