Shreyanka Patil: आरसीबी की स्पिनर श्रेयंका पाटिल ने वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 से पहले फ्रेंचाइजी की तरफ से रिटेन करने के बाद अपने जज्बातों को खुलकर बयान किया है. साथ ही इस क्रिकेटर ने ये भी बताया है कि उन्होंने इंडियन मेंस टीम के किस गेंदबाज से बॉलिंग टिप्स ली है. गौरतलब है कि डब्ल्यूपीएल टूर्नामेंट 9 जनवरी को नवी मुंबई में शुरू होने वाला है, जिसमें बैंगलोर टीम का सामना मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस से होगा.
रिटेंशन की खबर ने किया ‘ब्लैंक’
ओपनिंग मैच से पहले, एक वर्चुअल मीडिया इंटरैक्शन के दौरान, श्रेयंका ने बताया कि जब उन्होंने पहली बार अपनी रिटेंशन की खबर सुनी तो वो ‘असल में पूरी तरह से ब्लैंक’ हो गई थीं.’ उन्होंने कहा, ‘मेरा मतलब है, उस वक्त मेरे अंदर जो इमोशंस थे उन्हें शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता कि जब मुझे कॉल आया और मुझे रिटेन किया गया. मालो सर (हेड कोच मालोलन रंगराजन) ने मुझे कॉल किया और उन्होंने कहा, पाटिल, यही वो नाम है जिससे वो मुझे बुलाते हैं. और वह बोले, ‘पाटिल, तुम्हें रिटेन किया गया है’.’
यह भी पढ़ें- कौन हैं बांग्लादेश प्रीमयर लीग से अलग होने वाली क्रिकेट एंकर रिद्धिमा पाठक? इनकी खूबसूरती के दीवाने हैं फैंस
इंजरी के बावजूद भरोसा
श्रेयंका पाटिल ने आगे कहा, ‘मैं सचमुच में हैरान थी. मेरे लिए यकीन करना मुश्किल हो रहा था कि कोई जिसने पिछले 13-14 महीनों में खेला ही नहीं, उस लड़की पर भरोसा कर रहा है और बस कह रहा है, मैं तुम्हारा साथ दूंगा क्योंकि तुम्हारी स्किल शानदार है. तुमने पहले भी ऐसा किया है. तुम विनिंग स्क्वाड का हिस्सा रही हो.’ बता दें कि वो चोट की वजह से मैदान से बाहर थीं.
यकीन करना मुश्किल
‘तो मेरा मतलब है, ये किसी भी यंग क्रिकेटर को बहुत कॉन्फिडेंस और इंस्पिरेशन देता है, मैं कहूंगी. मैं बिल्कुल ब्लैंक थी और वो कह रहे थे, ‘पटिल, मैंने तुम्हें इतना शांत नहीं देखा.’ मैंने कहा, ‘सिर, मुझे खुद को एक्सप्रेस करने के लिए कुछ वक्त चाहिए.’ और फिर उन्होंने कहा, ‘ठीक है, पटिल, आप एन्जॉय करें,’ फिर मैंने उन्हें कॉल मिलाई. मैंने अर्जुन सर को कॉल किया और मैं रोने लगी और मैं कह रही थी कि मुझे नहीं पता क्या हो रहा है क्योंकि मैं उस झटके में थी क्योंकि उस दिन से पहले, मैं बहुत ज्यादा सोच रही थी.’
जसप्रीत बुमराह से मुलाकात
श्रेयंका पाटिल ने बैंगलोर में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपने रिहैब के दौरान भारतीय मेंस टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के साथ अपनी बातचीत की डिटेल भी शेयर की. उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें प्रेशर में बॉलिंग, खासकर डेथ ओवरों में, के बारे में अहम सलाह मिली. जो भविष्य में उनके काफी काम आ सकती है.
डेथ ओवर्स को लेकर ली अहम सलाह
श्रेयंका ने कहा, ‘मुझे गेंदबाजी के बारे में कुछ सवाल पूछने थे. क्योंकि वो भी बहुत प्रेशर में बॉलिंग करते हैं. और मैं भी, मैं जानती हूं कि वो तेज गेंदबाज हैं, मैं स्पिनर हूं, लेकिन मैं भी डेथ में गेंदबाजी करती हूं. तो मैं उनसे पूछना चाहती थी, ‘जब यॉर्कर की बात आती है तो आप कैसे प्रैक्टिस करते हैं? क्या आप बल्लेबाजों को गेंदबाजी करते हैं, हिट करने वालों को बॉलिंग करते हैं, या बस स्पॉट बॉलिंग करते हैं’? मेरे पास ऐसे ही सवाल थे. और फिर उन्होंने कुछ शानदार जवाब दिए. तो इससे मुझे अपनी एकेडमी या CoE में अभ्यास करने में मदद मिली.’
संबंधित खबरें
फैंस की इस हरकत पर भड़के विराट कोहली, मैदान पर बल्ला फेंकने का वीडियो वायरल
15 mins agoशून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
25 mins agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
31 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
3 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
4 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
4 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines