WPL 2026 Playoffs Qualification Scenarios For Each Team: आरसबी वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है, जब उन्होंने टूर्नामेंट के लीग स्टेज के 18वें मैच में वडोदरा के कोटांबी स्टेडियममें गुरुवार 29 जनवरी को यूपी वॉरियर्स को 8 विकेट से मात दे दी. इसके साथ स्मृति मंधाना की अगुवाई वाली टीम ने लगातार 2 हार के सिलसिले को खत्म किया और पहले राउंड को 8 में से 6 जीत के साथ टेबल में टॉप पोजीशन पर पहुंची. डब्ल्यूपीएल में किसी दूसरी टीम के पास उनके जितने पॉइंट्स (12) नहीं है. आईए जानते हैं कि बाकी चार टीमें प्लेऑफ के लिए कैसे क्वालिफाई कर सकती हैं.टीम मैच जीते हारे नो रिजल्ट प्वॉइंट्स नेट रन रेट आरसीबी (Final) 8 6 2 0 12 1.247 गुजरात जायंट्स 7 4 3 0 8 -0.271 मुंबई इंडियंस 7 3 4 0 6 0.146 दिल्ली कैपिटल्स 7 3 4 0 6 -0.164 यूपी वॉरियर्स 7 2 5 0 4 -1.146
कैसे क्वालीफाई करेंगे बाकी टीमें?
टूर्नामेंट की चारों टीमें प्लेऑफ में पहुंचने की दौड़ में अभी भी बनी हुई हैं, अभी लीग स्टेज के 2 मुकाबले बचे हैं. मुंबई इंडियंस शुक्रवार 30 जनवरी को गुजरात जायंट्स के खिलाफ मुकाबला करेंगी, जबकि यूपी वारियर्स और दिल्ली कैपिटल्स रविवार 1 फरवरी को आमने-सामने होंगी. ये याद रखना होगा कि प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे और तीसरे नंबर की टीमें एलिमिनेटर में खेलेंगी, जहां मैच की विनर फाइनल में आरसीबी का सामना करेगी.
गुजरात जायंट्स
गुजरात को अगर प्लेऑफ के लिए आसानी से पहुंचना है, तो उसे मुंबई इंडियंस को हराना होगा. अग GG हारती है, तो उसे दुआ करनी होगी कि यूपी वॉरियर्स लीग स्टेज के आखिरी मैच दिल्ली कैपिटल्स को हरा दे.
मुंबई इंडियंस
अगर मुंबई इंडियंस 30 जनवरी को गुजरात जायंट्स को हरा देती है, तो वो प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर जाएगी. अगर उसे हार का सामना करना पड़ता है, तो एमआई चाहेगी कि दिल्ली कैपिटल्स अपने आखिरी मैच में कम अंतर से यूपी वॉरियर्स से हार जाए और रन रेट के हिसाब से हरमनप्रीत कौर की टीम को एलिमिनेटर में खेलने का मौका मिले.
दिल्ली कैपिटल्स
दिल्ली कैपिटल्स को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए यूपी वॉरियर्स को हर हाल में हराना होगा, डीसी का रन रेट अभी गुजरात से बेहतर है, तो ऐसे में उसके क्वालिफाई करने का चांस है. अगर मुंबई और गुजरात के 8-8 प्वॉइंट्स हो जाते हैं, तो दिल्ली की कोशिश होगी कि यूपी वॉरियर्स को बड़े मार्जिन से हराए, ताकि बेहतर रन रेट के साथ वो प्वॉइंट्स टेबल दूसरी या तीसरी टीम बने.
यूपी वॉरियर्स
यूपी टीम के लिए क्वालिफाई करने के चांसेज काफी कम हैं. उन्हें अपने आखिरी मैच में दिल्ली कैपिटल्स को बहुत बड़े अंतर से हराना होगा. साथ ही उन्हें ये दुआ करनी होगी कि गुजरात जायंट्स 30 जनवरी के मैच में मुंबई इंडियंस को बहुत बड़े मार्जिन से हराए, जिससे प्वॉइंट टेबल में 6-6 अंक बराबर हो जाएं और नेट रन रेट में यूपी आगे निकल जाए. हालांकि सीधे शब्दों में कहें मेग लैनिंग की टीम को बड़े चमत्कार की जरूरत है.
संबंधित खबरें
भारत से फाइनल हारने का दर्द नहीं भूला पा रहे पाकिस्तानी खिलाड़ी
35 mins agoक्या खत्म हो गया इन 4 खिलाड़ियों का T20I करियर? नहीं मिल रहा मौका
1 hr agoहरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने पर स्मृति मंधाना का पहला रिएक्शन
2 hrs ago2027 वर्ल्ड कप में नहीं खेले हार्दिक पांड्या तो कौन लेगा उनकी जगह?
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर कपिल देव ने दिया बयान, कहा-इस वजह से मिला मौका
3 hrs agoदूसरे वनडे में इंडिया ए के इन 3 खिलाड़ियों को करना होगा कमाल का प्रदर्शन
3 hrs agoकब और कहां होगा IND vs W दूसरा टी20 मैच? जानें पूरी डिटेल्स
3 hrs agoमैच के दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की मिली धमकी
4 hrs agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर तीसरे T20 मैच में कर सकते हैं विराट कोहली की बराबरी
4 hrs agoईशान किशन ने तोड़ा विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, बने नंबर-1 भारतीय बल्लेबाज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines