WPL 2026: मुश्किल जिंदगी में क्रिकेट कैसे बना सहारा? मुंबई इंडियंस की अमेलिया केर ने खोल दिए राज़

Amelia Kerr: वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 में कीवी टीम की फेमल ऑलराउंडर अमेलिया केर ने अपनी जिंदगी को लेकर बड़े राज़ खोले हैं. उन्होंने ये बताया कि जब लाइफ में डार्क फेज आया तो क्रिकेट के जरिए उन्हें काफी मोटिवेशन मिली, जो बहुत कुछ सिखा गई.

Amelia Kerr Mumbai Indians

Amelia Kerr

Amelia Kerr: न्यूजीलैंड की स्टार ऑलराउंडर अमेलिया केर ने बताया कि कैसे क्रिकेट ने उन्हें अपनी जिदगी के सबसे मुश्किल फेज से उबरने में मदद की, जिससे पता चलता है कि ताकत अक्सर स्ट्रगल से ही मिलती है. फिलहाल वो वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रही हैं, उन्होंने बताया कि कैसे क्रिकेट उनके लिए एक सेफ स्पेस बन गया.

विज्ञापन

जब जिंदगी मुश्किल थी तब क्रिकेट से मिला मोटिवेशन

मुंबई इंडियंस की तरफ से पोस्ट किए गए एक वीडियो में अमेलिया केर ने कहा, ‘जब मेरे लिए हालात काफी मुश्किल थे, तो क्रिकेट ही मेरी सेफ जगह थी. मैं हमेशा क्रिकेट में वापस आना चाहती थी. ये मेरे लिए एक मोटिवेटर था. हां, डर तो था. लेकिन मैं उस डर को खुद पर हावी नहीं होने देना चाहती थी. मुझे लगता है कि उस वक्त मेरे लिए मैदान पर वापस आना बहुत बड़ी बात थी.’

विज्ञापन

WPL 2026 में अमेलिया के आंकड़े

उन्होंने ये भी कहा, ‘शायद उस वक्त के बाद, बुरे दिन कम होने लगे.’ इस सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए अमेलिया केर ने 6 मैचों में 7.66 की इकॉनमी रेट से 12 अहम विकेट लिए हैं. फिलहाल वो टूर्नामेंट में तीसरी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली खिलाड़ी हैं. अमेलिया की अमियत एमआई टीम में काफी ज्यादा है, और वो कई मुकाबलों में ‘मैच विनर’ साबित हो चुकी हैं.

विज्ञापन

मुंबई शहर ने अपनाया

अमेलिया ने एमआई फ्रेंचाइजी के साथ अपने रिश्ते के बारे में भी बात की और कहा, ‘जब यहां लोग मुझे मुंबई-केर कहते हैं, तो ये एक निकनेम से ज्यादा एक कनेक्शन जैसा लगता है. जैसे किसी ऐसी चीज में स्वागत किया जा रहा हो जो सबको साथ लेकर चलती है. मैंने सीखा है कि क्रिकेट से प्यार करने का मतलब ये नहीं है कि आप खुद को उसमें खो दें. इसका मतलब है कि आप इसके साथ आगे बढ़ें, इसे आपको चुनौती देने दें.”

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ