MI W vs UPW W: अमनजोत कौर की पारी गई बेकार, यूपी वॉरियर्स को मिली लगातार दूसरी जीत 

MI W vs UPW W: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का 10वां मुकाबला आज यूपी वॉरियर्स वूमेन और मुंबई इंडियंस वूमेन के बीच खेला गया. जहां पर हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. यूपी वॉरियर्स के लिए कप्तान मेग लैनिंग और फीबी लिचफील्ड ने शानदार प्रदर्शन करके 20 ओवरों में 187 रन बनाए थे. मुंबई को टूर्नामेंट की दूसरी हार मिली है. 

UP Warriorz Women vs Mumbai Indians Women

UP Warriorz Women vs Mumbai Indians Women

MI W vs UPW W: यूपी वॉरियर्स वूमेन और मुंबई इंडियंस वूमेन के बीच विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का 10वां मुकाबला डॉ डी वाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी नवी मुंबई में खेला गया. जहां पर मुंबई की टीम ने टॉस जीतने के बाद यूपी को बल्लेबाजी के लिए बुलाया. यूपी वॉरियर्स की टीम ने इसका फायदा उठाकर 20 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर 187 रन बनाए. जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 165 रन ही बना सकी और 22 रनों से मैच हार गई. 

विज्ञापन

मेग लैनिंग का आखिरकार चला बल्ला 

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूपी वॉरियर्स वूमेन को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. किरन नवगिरे बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गईं. हालांकि कप्तान मेग लैनिंग ने कमबैक करते हुए 45 गेंदों में 70 रनों की पारी खेली. जिसमें 11 चौके और 2 छक्के जड़े. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरी फीबी लिचफील्ड ने 37 गेंदों में 61 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के जड़े. इसके अलावा हरलीन देओल ने 25 रन तो वहीं क्लोई ट्रायोन ने भी 21 रन बनाए. जिसके कारण ही उनकी टीम 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 187 रन बना सकी. मुंबई इंडियंस वूमेन के लिए नेट साइवर-ब्रंट ने 2 विकेट लिए. वहीं अमेलिया केर ने 3 विकेट अपने नाम किया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में टूट गया 232 साल पुराना World Record, इतिहास में जुड़ा नया अध्याय

यूपी वॉरियर्स वूमेन को मिली दूसरी जीत 

बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस वूमेन को खराब शुरुआत मिली. हेली मैथ्यूज 13 रन तो वहीं संजीवन सजना ने 10 रन ही जोड़े. नेट साइवर-ब्रंट ने 15 रन बनाए तो वहीं हरमनप्रीत कौर ने भी सिर्फ 18 रन ही बनाए. अंत में अमेलिया केर ने नाबाद 49 रन बनाए तो वहीं अमनजोत कौर ने 41 रन बनाए. जिसके बाद भी मुंबई की टीम 20 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर 165 रन ही बना सकी और 22 रनों से मैच हार गई. यूपी के लिए शिखा पांडे ने 2 विकेट अपने नाम किया. इसी के साथ यूपी की टीम ने लगातार 2 मैच जीत लिए हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ