WPL 2026 Mega Auction: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के मेगा ऑक्शन की तैयारी बीसीसीआई ने पूरा कर ली है. ऑक्शन के दिन हालांकि लीग को बहुत बड़ा झटका लगा है. वर्ल्ड कप विनर खिलाड़ी ने ऑक्शन से पहले ही अपना नाम वापस ले लिया है. लीग के पहले 3 सीजन में इस खिलाड़ी ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए कमाल का प्रदर्शन किया था. जिसके कारण ही इस खिलाड़ी के नहीं खेलने से कैपिटल्स की टीम को बड़ा झटका लग सकता है. हालांकि इंग्लिश खिलाड़ी को इस बड़ा फायदा हो सकता है.
स्टार खिलाड़ी ने नाम लिया वापस
ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर जेस जोनासेन ने विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के मेगा ऑक्शन से अपना नाम वापस ले लिया है. आईएएनएस की रिपोर्ट्स के मुताबिक बुधवार को जोनासेन ने ये जानकारी लीग को दे दी है. इंजरी के कारण जेस ने ये बड़ा फैसला किया है. विमेंस प्रीमियर लीग के पहले 3 सीजन में जोनासेन दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा थीं. जहां पर उन्होंने कमाल का प्रदर्शन करके खुद को साबित किया है. तीनों ही सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन तीनों ही बार उन्हें फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में दिल्ली की टीम अपने पुराने खिलाड़ियों को खरीदने का पूरा प्रयास करेगी. जेस जोनासेन को भी फ्रेंचाइजी दोबारा अपने साथ जोड़ने का प्रयास कर सकती थी.
ये भी पढ़ें: दिनेश कार्तिक ने टेस्ट सीरीज में हार के बाद उड़ाई टीम इंडिया की धज्जियां, BCCI समेत सेलेक्टर्स पर दागे तीखे सवाल!
सोफी एक्लेस्टोन को होगा बड़ा फायदा
जेस जोनासेन के नाम वापस लेने के बाद इंग्लिश सुपरस्टार सोफी एक्लेस्टोन के पीछे बहुत ज्यादा फ्रेंचाइजी भाग सकती हैं. सभी को अपनी टीम में एक स्पिन ऑलराउंडर की जरूरत है. ऐसे में दक्षिण अफ्रीका की क्लो ट्रायोन की भी बल्ले-बल्ले हो सकती है. क्लो ट्रायोन ने हाल में ही भारत में खेले गए वर्ल्ड कप में कमाल का प्रदर्शन किया था. ऐसे में उनकी भी मांग अब बढ़ सकती है. हालांकि ज्यादातर फ्रेंचाइजियां अब भारतीय विकल्प की तरफ बढ़ सकती हैं. जिससे वो कम बजट में मैच फिनिशर की जगह भर सके.
ये भी पढ़ें: इशारों-इशारों में किससे टीम इंडिया को छोड़ने को पूछ रहे आर अश्विन? कड़वी सच्चाई के साथ किया खुलासा
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
1 hr agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
2 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
3 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
3 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
4 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
5 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
5 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
5 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines