हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WPL 2026: 24 घंटे पहले रिटायर आउट, फिर मैदान पर आकर बल्ले से मचाया तहलका, हरलीन ने खत्म किया जीत का सूखा

Harleen Deol: 24 घंटे में अगर किस्मत बदलने की बात होगी, तो हरलीन देओल का जिक्र जरूर होगा. 15 जनवरी 2026 को मुंबई इंडियंस के खिलाफ हरलीन ने धमाकेदार पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई. ये पल उतना खास नहीं होता, अगर एक दिन पहले वो रिटायर आउट नहीं होतीं. हरलीन ने उनकी काबिलियत पर शक करने वाले सभी फैंस को करारा जवाब दिया.

विज्ञापन
हरलीन ने खेली तूफानी पारी

Harleen Deol: वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 में यूपी वॉरियर्स को अपनी पहली जीत नसीब हुई. हार की ट्रिपल हैट्रिक के बाद आखिर हरलीन देओल ने उनकी किस्मत पलटी. मैच से 24 घंटे पहले उन्हें रिटायर आउट किया गया था और ये देख कई सारे फैंस का दिल टूट गया था. अब जो खिलाड़ी रिटायर होकर बाहर आईं, उसने ही यूपी को पहली जीत दिलाई. हरलीन ने 39 गेंदों में नाबाद 64 रन बनाए और मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से मात देने में सबसे अहम किरदार निभाया.

हरलीन देओल हुई थीं रिटायर आउट

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 14 जनवरी को यूपी वॉरियर्स का मैच हुआ. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूपी वॉरियर्स के लिए हरलीन देओल ने शानदार बल्लेबाजी की और 36 गेंदों में 47 रन बनाए. इसी बीच कप्तान मेग लैनिंग ने उन्हें रिटायर आउट किया, ताकि क्लोई ट्रायोन आकर बड़े शॉट लगा पाएं. हालंकि, यूपी की ये प्लानिंग फेल हो गई और वो 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर मात्र 154 रन बना पाईं. दिल्ली ने 7 विकेट रहते इस लक्ष्य को चेज कर लिया. हरलीन खुद के रिटायर आउट होने से बेहद हताश थीं.

ये भी पढ़ें:- टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हुआ स्टार गेंदबाज, अफगानिस्तान को लगा बड़ा झटका

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस के खिलाफ हरलीन ने पलटी किस्मत

यूपी वॉरियर्स के लिए WPL 2026 काफी निराशाजनक रहा और शुरुआती तीनों मैच में उन्हें हार मिली. मुंबई इंडियंस के खिलाफ 15 जनवरी को यूपी वॉरियर्स को 162 रनों का लक्ष्य चेज करना था. कप्तान मेग लैनिंग 25 और किरण नवगिरे 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं. इसके बाद हरलीन देओल ने शानदार पारी खेली. उन्होंने 39 गेंदों में नाबाद 64 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 12 चौके जड़े. उन्होंने पहले फोएबे लिचफील्ड और फिर क्लोई ट्रायोन के साथ साझेदारी की. हरलीन की पारी के दम पर यूपी ने 7 विकेट से जीत दर्ज की. WPL की ये उनकी पहली जीत रही.

जीत का सूखा खत्म पर क्या बोलीं हरलीन?

हरलीन ने मैच के बाद यूपी वॉरियर्स को पहली जीत दिलाने पर कहा, ‘अच्छा महसूस हो रहा है. ये टीम की पहली जीत है. कल मैं बढ़िया बल्लेबाजी कर रही थीं लेकिन आज क्लोई ने पूरा मैच पलट दिया. कल मैंने चीजों को उसी तरह महसूस किया. मुझे आज कुछ बाउंड्री वाली गेंदें मिली.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- कब, कहां और कैसे फ्री में देख पाएंगे IND vs NZ के तीसरे वनडे मैच की LIVE स्ट्रीमिंग, जानिए सभी डिटेल्स

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola