WPL 2026 DC vs UPW: क्या है दिल्ली कैपिटल्स की जीत की सबसे बड़ी वजह? कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने खोल दिए राज़

Delhi Capitals vs UP Warriorz: दिल्ली कैपिटल्स को डब्ल्यूपील 2026 के पहले 2 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन अब टूर्नामेंट में पहली जीत हासिल करने के बाद कैप्टन जेमिमा रोड्रिग्स गदगद हैं. उन्होंने इस विक्ट्री का क्रेडिट शेफाली वर्मा को दिया है.

Delhi Capitals

Jemimah Rodrigues Praises Shafali Verma: दिल्ली कैपिटल्स ने वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 में पहली बार जीत का स्वाद चखा है, जिसको लेकर नई कप्तान बेहद खुश नजर आईं. उन्होंने शेफाली वर्मा की तारीफ की, जिन्हें टूर्नामेंट के 7वें मैच में UP वॉरियर्ज़ के खिलाफ रोमांचक 7 विकेट की जीत में उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया.

विज्ञापन

‘शेफाली सबसे शानदार’

मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में जेमिमा ने कहा, ‘हमारे सभी गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन मुझे लगता है कि शीफू सबसे शानदार थीं. और मैं उनसे बहुत खुश हूं. वो हमेशा डीसी के लिए बल्ले या गेंद से योगदान देती हैं. मुझे नहीं लगता कि वो मेरा आखिरी ऑप्शन थीं क्योंकि उन्होंने पिछले मैच में जिस तरह से गेंदबाजी की थी.

विज्ञापन

‘भरोसेमंद बॉलर’

जेमिमा ने आगे कहा, ‘…और मैंने उन्हें देखा भी है, वो गेंदबाजी को लेकर बहुत कॉन्फिडेंट हैं. वो ऐसी हैं कि आप उन्हें कभी भी नींद से जगा दें, तो वो कहेंगी, मैं जाकर आपके लिए गेंदबाजी करूंगी. और इतना कॉन्फिडेंस होने से, मुझे लगता है कि कप्तान को अपने गेंदबाज पर बहुत ज्यादा भरोसा होता है. वो शानदार थीं.’

शेफाली की किफायती गेंदबाजी

यूपी वॉरियर्स 20 ओवर में 154/8 रन ही बना पाई. मारिजान कैप और शैफाली ने 2-2 विकेट लिए. शेफाली बहुत किफायती रहीं, उन्होंने अपने 4 ओवर में सिर्फ 16 रन दिए और इकॉनमी रेट 4.00 रहा, जो तारीफ के काबिल है.

विज्ञापन

UPW ने दी कड़ी टक्कर

इसके जवाब में, दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार शुरुआत की, शेफाली वर्मा और लिज़ेल ली ने पहले विकेट के लिए 69 गेंदों में 94 रन जोड़े. शेफाली ने 32 गेंदों में 36 रन बनाए. हालांकि यूपी वॉरियर्स के गेंदबाजों ने कड़ी टक्कर दी और डीसी को मैच जीतने के लिए आखिर में कड़ी मेहनत करनी पड़ी, लेकिन आखिरकार ये जेमिमा रोड्रिग्स की डीसी कप्तान के तौर पर पहली जीत साबित हुई.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ