DC vs GG, WPL Eliminator: वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 अपने अंतिम चरण में है. दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच एलिमिनेटर मैच होने वाला है. पॉइंट्स टेबल में नंबर 1 होने के कारण RCB ने सीधा फाइनल में जगह बना ली. DC और GG के बीच अब फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ने के लिए जंग होने वाली है. बता दें कि ये एलिमिनेटर मुकाबला वडोदरा के BCA स्टेडियम में खेला जाने वाला है. आइए DC और GG के हेड टू हेड रिकॉर्ड, प्लेइंग 11, स्क्वाड और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी पर नजर डालते हैं.
DC vs GG: WPL में हेड टू हेड
दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच अब तक WPL में कुल 8 मैच देखने को मिले हैं. उनके बीच कड़ी टक्कर रही है. 4 मैचों में DC की जीत हुई है, वहीं गुजरात जायंट्स ने भी 4 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. अगले मैच द्वारा दोनों में से कोई न कोई आगे निकलने वाला है.
DC और GG मैच के लिए संभावित प्लेइंग 11
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11: लिजेल ली, शैफाली वर्मा, लौरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजैन कप्प, चिनेले हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी, नंदनी शर्मा.
गुजरात जायंट्स की संभावित प्लेइंग 11: बेथ मूनी (विकेटकीपर), डैनी वायट, भारती फुलमाली, एश्ले गार्डनर (कप्तान), सोफी डिवाइन, अनुष्का शर्मा, किम गार्थ, तनुजा कंवर, राजेश्वरी गायकवाड़, जॉर्जिया वेयरहैम, रेणुका सिंह.
ये भी पढ़ें:- ‘मैच बायकॉट के फैसले पर पाकिस्तान को सजा देना नामुमकिन…’ पूर्व ICC अध्यक्ष ने दिया चौंकाने वाला बयान
DC और GG का पूरा स्क्वाड
दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वाड: जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), तानिया भाटिया, चिनेले हेनरी, लिजेल ली, निकी प्रसाद, शेफाली वर्मा, लौरा वोल्वार्ड्ट, लुसी हैमिल्टन, मारिजैन कप्प, अलाना किंग, स्नेह राणा, प्रगति सिंह, मिन्नू मणि, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, एडडला स्रुजाना.
गुजरात जायंट्स का स्क्वाड: एश्ले गार्डनर (कप्तान), कनिका आहूजा, सोफी डिवाइन, भारती फुलमाली, किम गार्थ, काशवी गौतम, राजेश्वरी गायकवाड़, हैप्पी कुमारी, जिंतिमनी कलिता, तनुजा कंवर, बेथ मूनी, रेणुका सिंह, अनुष्का शर्मा, शिवानी सिंह, आयुषी सोनी, जॉर्जिया वेयरहम, डैनी वायट-हॉज.
DC और GG मैच कब, कहां और कैसे देखें?
WPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच 3 फरवरी 2026 को एलिमिनेटर मैच होने जा रहा है. शाम 7 बजे दोनों टीमों की कप्तान टॉस के लिए मैदान पर आएंगी. 7:30 बजे से ये महामुकाबला शुरू हो जाएगा. स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर फैंस इस मैच को लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा जियोहॉटस्टार पर भी इस मैच को लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें:- हार का डर या BCCI से बराबरी की चाह… 5 कारण क्यों पाकिस्तान कर रहा भारत के खिलाफ T20 World Cup मैच का बायकॉट!
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
19 mins agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
24 mins agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
45 mins agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
1 hr agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
1 hr agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
1 hr ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
2 hrs agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
3 hrs agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines