BCCI Announced Schedule: फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बीसीसीआई ने क्रिकेट के सबसे रोमांचक टूर्नामेंट में से एक के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। क्रिकेट फैंस के लंबे समय से इसका इंतजार था। अब आखिरकार वह दिन आ गया है, जब फैंस को रोमांचक टूर्नामेंट का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा। इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट को लेकर फैंस में अलग ही उत्साह देखने को मिलेगा। खास बात है कि रोमांचक टूर्नामेंट का आगाज 23 फरवरी को होने जा रहा है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: शोएब बशीर को वीजा नहीं मिलने पर फैंस ने लिए मजे, ‘पाकिस्तानी मूल का होना पड़ा भारी’
दिल्ली में होंगे 11 मुकाबले
बीसीसीआई ने डब्ल्यूपीएल का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। साल 2024 में क्रिकेट के सबसे रोमांचक टूर्नामेंट में से एक डब्ल्यूपीएल का दूसरा सीजन खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 23 फरवरी को खेला जाएगा, वहीं इसका फाइनल मुकाबला 17 मार्च को खेला जाएगा। बता दें कि इस टूर्नामेंट में कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के शुरुआती 11 मुकाबले बेंगलुरु के चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे, जबकि आखिरी के 11 मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।
ये भी पढ़ें:- ODI की नई टीम का हुआ ऐलान, बुमराह, राहुल, अय्यर समेत कई दिग्गज खिलाड़ियों का कटा पत्ता
नहीं थमेगा फैंस का रोमांच
डब्ल्यूपीएल का एलिमिनेटर मैच और फाइनल मैच दोनों दिल्ली में ही खेला जाएगा। ऐसे में फैंस अभी से इसको लेकर रोमांचित हो रहे हैं। खास बात है कि 17 जनवरी को डब्ल्यूपीएल का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा, इसके बाज जल्द ही आईपीएल शुरू हो जाएगा। हालांकि आईपीएल का शेड्यूल अभी तक जारी नहीं हुआ है, लेकिन जल्द ही आईपीएल का भी शेड्यूल सामने आ सकता है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि जैसे ही डब्ल्यूपीएल खत्म होगा, इसके एक सप्ताह के भीतर आईपीएल का आगाज हो सकता है।
संबंधित खबरें
अफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
22 mins agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
45 mins agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
1 hr agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
1 hr agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
1 hr agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
2 hrs agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
2 hrs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
3 hrs agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines