WPL 2024 Auction: महिला प्रीमियर लीग 2024 के नए सीजन के लिए 9 दिसंबर को मुंबई में खिलाड़ियों पर बोली लगने वाली है। ऑक्शन के लिए 165 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। जिसमे 104 भारतीय और 61 विदेशी खिलाड़ी हैं। कुल कैप्ड खिलाड़ी 56 हैं, अनकैप्ड खिलाड़ी 109 हैं।
डब्ल्यूपीएल 2024 ऑक्शन में ज्यादा से ज्यादा 30 महिला खिलाड़ियों पर ही बोली लग सकती है। पांच टीमों के पास 30 स्लॉट खाली है। इसके अलावा विदेशी खिलाड़ियों के लिए 9 स्लॉट खाली हैं। इसको लेकर अब सभी फ्रेंचाइजी तैयार है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: ‘क्या कोई केविन पीटरसन के लिए बोली लगाएगा?’ पूर्व इंग्लैंड क्रिकेटर ने शेयर किया मजेदार पोस्ट
आगामी महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) नीलामी के लिए वेस्टइंडीज की खिलाड़ी डींड्रा डॉटिन और आयरलैंड की किम गार्थ को खिलाड़ियों के शीर्ष वर्ग में रखा गया है। इन दोनों खिलाड़ियों की बेस प्राइस 50 लाख रुपये रखा गया है। इस बार ऑक्शन से पहले गुजरात जायंट्स फ्रेंचाइजी के पर्स में सबसे ज्यादा रकम बची है। गुजरात के पर्स में फिलहाल 5.95 करोड़ रुपये बचे हैं।
इसके अलावा यूपी वॉरियर्ज के पास 4 करोड़, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पास 3.35 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स के पास 2.25 करोड़, मुंबई इंडियंस के पास 2.1 करोड़ रुपये की राशि बची है। यानी कुल मिलाकर पांच फ्रेंचाइजियों के पास ऑक्शन से पहले 17.65 करोड़ रुपये की राशि बची है। पिछले सीजन की तरह इस सीजन में भी पांच टीम ही खेलेगी।
ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, गुजरात जायंट्स और यूपी वारियर्स ने कुल मिलाकर 60 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इनमें से 21 विदेशी खिलाड़ी हैं। डब्ल्यूपीएल का दूसरा सीज़न 2024 में फरवरी-मार्च के दौरान होने की उम्मीद है। पिछले सीजन में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पहला खिताब अपने नाम किया था।
डब्ल्यूपीएल 2024 ऑक्शन लाइव यहां देखें
टीवी पर महिला प्रीमियर लीग 2024 नीलामी का लाइव कवरेज स्पोर्ट्स18 नेटवर्क पर प्रसारण के लिए उपलब्ध होगी। इसके अलावा जियो सिनेमा ऐप और वेबसाइट पर महिला प्रीमियर लीग 2024 की नीलामी को लाइव देख सकेंगे।
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
20 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines