WPL 2023: दुनिया की सबसे बड़ी महिला क्रिकेट प्रीमियर लीग में से एक वुमेंस आईपीएल के पहले सीजन की शुरुआत 4 मार्च से होने वाली है। मेंस आईपीएल की अपार सक्सेस के बाद अब लोगों को महिलाओं के प्रीमियर लीग के लिए भी क्रेज है। इस टूर्नामेंट का आयोजन मुंबई के ही तीनों स्टेडियम में आयोजित होंगे। इन मुकाबलों का आनंद दर्शक आसानी से उठा सकते हैं और इसके लिए उन्हें ज्यादा खर्चा भी नहीं करना पड़ेगा। दरअसल बीसीसीआई ने इसके लिए स्टेडियम की टिकट जारी कर दी है जिसका रेट काफी कम है।
WPL 2023: कल से शुरू होगा महिला आईपीएल का रोमांच, यहां देखें पांचों टीमों का पूरा स्क्वॉड
महिलाओं को मिलेगी मुफ्त एंट्री, पुरूषों को भी नहीं देना होगा ज्यादा पैसे
दरअसल ये महिला आईपीएल का पहला सीजन है और बीसीसीआई चाहता है कि लोग इसे ज्यादा से ज्यादा देखें और स्टेडियम पूरी तरह से फुल रहे। बोर्ड साथ ही ये भी चाहता है कि महिलाएं इसमें ज्यादा भाग लें इसीलिए उसने वुमेंस आईपीएल में महिलाओं और लड़कियों की टिकट फ्री कर दी है। इसका साफ मतलब है कि वुमेंस आईपीएल में महिलाओं का स्टेडियम में भी स्वागत किया जाएगा और वो भी मुफ्त में।
वहीं बीसीसीआई ने पुरुषों के लिए टिकट की कीमत बेदह कम 100 रुपये रखी है। डब्ल्यूपीएल को देखने के लिए पुरुष मात्र 100 रुपये में BookmyShow.com और Paytm इनसाइडर से टिकट खरीद सकते है। हालांकि महिलाएं भी यहीं से मुफ्त में अपनी सीट को बुक कर सकती हैं।
मुंबई में ही खेले जाएंगे सारे मैच
गौरतलब है कि बीसीसीआई डब्ल्यूपीएल के पहले सीजन में मुकाबलों के दौरान स्टेडियम फुल रखने के लिए महिलाओं के लिए मुफ्त और पुरुषों के लिए बेहद कम कीमत में टिकट रखे हैं। बता दें कि डब्ल्यूपीएल के सभी मुकाबले मुंबई के ब्रेबान स्टेडियम, वानखेड़े स्टेडियम और डॉ. डीवाई पाटिल में खेले जाएंगे। वहीं पहले सीजन में स्टेडियम में भीड़ को जमा करने के लिए बीसीसीआई ने टिकट की कीमत 100 रुपये रखी है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
11 mins agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
43 mins agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
46 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
2 hrs agoLIVE: भारत को मिली तीसरी सफलता, अर्शदीप ने रोवमैन पॉवेल को किया आउट
2 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
2 hrs ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines