नई दिल्ली: विमेंस प्रीमियर लीग की शुरुआत हो चुकी है। पहला मुकाबला शनिवार को डीवाई पाटिल स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में जायंट्स की कप्तान बेथ मूनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। हरमनप्रीत कौर की टीम मुंबई इंडियंस पहले बल्लेबाजी करने उतरी।
हेले मैथ्यूज ने मारा पहला छक्का
डब्ल्यूपीएल के उद्घाटन सत्र का पहला छक्का वेस्ट इंडीज की क्रिकेटर हेले मैथ्यूज के नाम दर्ज हुआ। मुंबई इंडियंस की खिलाड़ी ने दूसरे ओवर में मानसी जोशी की पहली ही गेंद पर डीप की ओर करारा छक्का जड़ा।
तनुजा कंवर ने चटकाया पहला विकेट
वहीं WPL का पहला विकेट गुजरात जायंट्स की गेंदबाज तनुजा कंवर के नाम रहा। जायंट्स की स्पिनर तनुजा ने मुंबई की विकेटकीपर यास्तिका भाटिया को गच्चा देकर पवेलियन लौटाया। तनुजा की गेंद पर यास्तिका ने स्क्वेयर लेग की ओर शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन वे फंसीं और जॉर्जिया वारेहम ने कैच पकड़कर उन्हें रवाना कर दिया। तनुजा कंवर हिमाचल प्रदेश के शिमला की रहने वाली हैं।
https://twitter.com/wplt20/status/1632030594925207552?cxt=HHwWgICxkbzLkaYtAAAA
और पढ़िए – WPL 2023, RCB vs DC: स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन :
हरमनप्रीत कौर, यास्तिका भाटिया, नताली साइवर-ब्रंट, हेले मैथ्यूज, पूजा वस्त्राकर, इस्सी वोंग, हुमायरा काजी, अमेलिया केर, अमनजोत कौर, जिंतिमनी कलिता, सायका इशाक।
गुजरात जायंट्स की प्लेइंग इलेवन:
बेथ मूनी, एस मेघना, हरलीन देओल, एशलेग गार्डनर, एनाबेल सदरलैंड, हेमलता डी, जॉर्जिया वेयरहम, स्नेह राणा, तनुजा कंवर, मोनिका पटेल, मानसी जोशी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक से चूके साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल
28 mins agoअब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
8 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
9 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
9 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
10 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
10 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
11 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
12 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
12 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines