WPL 2023: कहते हैं कि मेहनत एक ऐसी चीज है, जिसके दम पर आप सबकुछ हासिल कर सकते हैं। यह कहावत 15 साल की सोनम यादव ( Sonam Yadav) पर बिल्कुल सटीक बैठती है। इस लड़की ने अपनी मेहनत के दम पर खुद को एक अच्छा क्रिकेट बनाया है, जो अब विमेंस प्रीमियर लीग 2023 में अपने हुनर से धमाल मचाती दिखेगी।
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फिरोजाबाद से निकलकर सोनम ने सिर्फ 15 साल की उम्र में महिला अंडर 19 टीम के लिए खेलते हुए भारत को चैंपियन बनाने में अहम योगदान दिया था। हाल ही में विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन के लिए मुंबई में हुई नीलामी के दौरान सोनम यादव को मुंबई इंडियंस ने 10 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा था। अब 4 मार्च से शुरू हो रहे WPL 2023 में यूपी की यह बेटी कमाल दिखाती नजर आएगी।
और पढ़िए – IND vs AUS: भारत को इसकी कीमत चुकानी पड़ी…तीसरे टेस्ट में हार के बाद सुनील गावस्कर ने दिया बड़ा बयान
बेटी के सपनों को पूरा करने के लिए पिता ने की डबल शिफ्ट
सोनम यादव यूपी में फिरोजाबाद के छोटे से गांव राजा का ताल में रहती हैं। उनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। पिता मुकेश यादव एक ग्लास फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं। 6 भाई बहनों में सबसे छोटी सोनम के सपने को पूरा करने के लिए उनके पिता दो शिफ्टों में काम करते थे, क्योंकि मजदूरी से मिलने वाले मेहनताना से घर का खर्च मुश्किल से चल पाता था।
सोनम यादव ने उधार के जूतों से खेला क्रिकेट
15 साल की सोनम शुरू से ही क्रिकेटर बनने का सपना रखती थीं। लेकिन इस सपने को पूरा करने के दौरान उन्हें कड़ा संघर्ष करना पड़ा। एक वक्त ऐसा था कि उनके पास प्रैक्टिस करने के लिए जूतों की जरूरत होती थी, लेकिन इतने पैसे नहीं थे कि वह जूते खरीद सकें। इसके लिए उन्होंने उधार के जूतों से क्रिकेट खेला।
भाई ने छोड़ दी खुद की पढ़ाई
एएफपी न्यूज एजेंसी से की गई बातचीत में सोनम ने बताया कि उनके घर की माली हालत ठीक नहीं थी। 6-7 भाई बहनों की पढ़ाई लिखाई का खर्चा, पापा की कमाई से चलता था। लेकिन पापा की कमाई भी इतनी नहीं थी कि सबकी जिंदगी सही से चल सके। इसके बाद भाई ने मेरे सपनों को पूरा करने के लिए खुद पढ़ाई छोड़ दी।
भाई ने पिता के साथ फैक्ट्री में काम करके सोनम के सपनों को पंख दिए
आपको बता दें कि सोनम के भाई ने 10वीं के बाद छोड़ने के बाद पापा के साथ ही फैक्ट्री में काम शुरू किया और अपनी बहन के सपने को पंख दिए।
और पढ़िए – IND vs AUS: ‘कोहली की तकनीक में…’, मैथ्यू हेडन ने विराट की बल्लेबाजी पर दिया ये बयान
पिता के लिए गाड़ी खरीदना चाहती हैं सोनम
नीलामी में 10 लाख रुपए में बिकने वाली सोनम यादव अपने पिता के लिए गाड़ी खरीदना चाहती हैं। यह उनका सपना है। इसके साथ ही उन्होंने इच्छा जताई है कि वह टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट खेलें।
सोनम की ताकत क्या है?
सोनम एक प्रतिभाशाली ऑलराउंडर हैं। वह बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी करती हैं। मिडिल ऑर्डर में अच्छी खासी बल्लेबाजी भी कर लेती हैं। इसी ऑलराउंड प्रदर्शन की वजह से उन पर मुंबई इंडियंस की टीम ने 10 लाख की बोली लगाई है। वह WPL 2023 में सबसे कम उम्र की क्रिकेटर हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
19 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
52 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines