---विज्ञापन---

WPL 2023: Sophie Devine ने ठोक डाला टूर्नामेंट का सबसे लंबा छक्का, खुद ही रह गईं दंग, देखें वीडियो

नई दिल्ली: क्रिकेट में कब क्या हो जाए कहा नहीं जा सकता। जो आरसीबी वुमंस प्रीमियर लीग (WPL) में अपने खराब प्रदर्शन से आलोचना झेल रही थी, उसी टीम ने शनिवार को ऐसी विस्फोटक जीत दर्ज की कि क्रिकेटप्रेमी दांतों तले अंगुली दबा बैठे। गुजरात जायंट्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने महज […]

नई दिल्ली: क्रिकेट में कब क्या हो जाए कहा नहीं जा सकता। जो आरसीबी वुमंस प्रीमियर लीग (WPL) में अपने खराब प्रदर्शन से आलोचना झेल रही थी, उसी टीम ने शनिवार को ऐसी विस्फोटक जीत दर्ज की कि क्रिकेटप्रेमी दांतों तले अंगुली दबा बैठे। गुजरात जायंट्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने महज 15.3 ओवर में ही जीत दर्ज कर ली।

सोफी डिवाइन ने खेली आतिशी पारी

जायंट्स की ओर से दिए गए 189 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी की बल्लेबाज सोफी डिवाइन ने आतिशी पारी खेलकर रनों की बारिश कर दी। डिवाइन ने महज 36 गेंदों में 9 चौके-8 छक्के ठोक 275 की स्ट्राइक रेट से 99 रन ठोक डाले। हालांकि वे सेंचुरी से महज एक रन से चूक गईं, लेकिन उन्होंने टीम को बड़ी जीत दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। डिवाइन का तूफान देख जायंट्स की गेंदबाज दंग रह गईं। उन्होंने टूर्नामेंट का सबसे लंबा छक्का ठोक रिकॉर्ड बनाया। खास बात यह है कि डिवाइन इस छक्के को ठोक खुद ही दंग रह गईं। वह बॉल को हवा में घूमता देख आश्चर्यचकित रह गईं, मानो उन्हें खुद ही यकीन न हुआ हो।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – PSL 2023 Final, Prize money list: विजेता और उप-विजेता हुए मालामाल, जानें किस खिलाड़ी को मिली सबसे ज्यादा प्राइज मनी

---विज्ञापन---

डिवाइन का ये छक्का देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – NZ vs SL: दिमुथ करुणारत्ने ने रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाले बन गए पहले श्रीलंकाई खिलाड़ी

ठोक डाला सबसे लंबा छक्का

ये नजारा 9वें ओवर में देखने को मिला। तनुजा कंवर ने जैसे ही डिवाइन को गेंद डाली, वे क्रीज से आगे बढ़ते हुए आईं और बल्ले का मुंह खोलकर लॉन्ग ऑन की ओर ऐसा करारा छक्का कूटा कि स्टेडियम में खलबली मच गई। डिवाइन का ये गगनचुंबी छक्का 94 मीटर दर्ज किया गया। इस तरह बल्लेबाज ने टूर्नामेंट में सबसे लंबा छक्का ठोकने का रिकॉर्ड बनाया। ये छक्का ठोक डिवाइन ने सनसनी मचा दी। इसके बाद अगली ही बॉल पर चौका, फिर दो छक्के ठोक डिवाइन ने तनुजा कंवर को जमकर कूट डाला। इससे पहले डिवाइन ने शानदार शुरुआत करते हुए दूसरे ही ओवर से कूटना चालू कर दिया। उन्होंने दूसरे ओवर में 6,4,4,6,4 ठोक अपने इरादे जता दिए थे। इसके बाद जो हुआ वो इतिहास बन गया।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Mar 18, 2023 11:14 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola