WPL 2023: मुंबई में खेले जा रहे वुमेंस प्रीमियर लीग में विश्व भर की महिला खिलाड़ी भाग ले रही हैं। इन प्लेयर्स द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन किया जा रहा है और कई रिकॉर्ड्स भी तोड़े जा रहे हैं। इसी कड़ी में डब्ल्यूपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेल रही ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एलिस पेरी ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
दरअसल वुमेंस प्रीमियर लीग 2023 में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और यूपी वॉरियर्स की टीम के बीच मैच खेला गया। इस मैच में आरसीबी की तरफ से एलिस पेरी ने शानदार प्रदर्शन किया और मात्र 4 ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट लिए। इसके अलावा उन्होंने महिला क्रिकेट के इतिहास की सबसे तेज गेंद भी फेंकी।
एलिस पेरी ने शबनिम इस्माइल को छोड़ा पीछे
बता दें कि इस मैच के 130.5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी जो कि महिला क्रिकेट के इतिहास की सबसे तेज गेंद थी। इससे पहले साउथ अफ्रीका की स्टार गेंदबाज शबनिम इस्माइल ने वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2023 में 128 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी और इतिहास रच दिया था। अब उनके रिकॉर्ड को एलिस पेरी ने तोड़ दिया है।
RCB Tweet on Elyssa Perry
और पढ़िए –Rohit Sharma ने साले की शादी में मचाया धमाल, पत्नी ऋतिका के साथ डीजे पर जमकर थिरके Hitman, देखें video
मैच का लेखा-जोखा
यूपी और आरसीबी के बीच खेले गए मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी टीम ने 19.3 ओवरों में सभी 10 विकेट खोकर 135 रन बनाए थे। टीम की ओर से ग्रेस हैरिस (46) ने सबसे ज्यादा रन बनाए।आसान लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी बैंगलोर टीम ने 18 ओवर में 5 विकेट खोकर 136 रन बनाते हुए जीत हासिल कर ली। टीम की ओर से कनिका आहूजा ने सर्वाधिक 46 रन बनाए। इसी तरह यूपी की ओर से दीप्ति शर्मा (2/24) सबसे सफल गेंदबाज रहीं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
41 mins agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
2 hrs ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
2 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
4 hrs agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
5 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
6 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
13 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
14 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
14 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines