नई दिल्ली: लगातार 5 हार के बाद आखिरकार विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को पहली जीत मिली। बुधवार को यूपी वॉरियर्स के खिलाफ स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली RCB ने यूपी को 5 विकेट से हराते हुए अपना खाता खोला। खराब गेंदबाजी के कारण मैच गंवाने वाली आरसीबी ने शानदार गेंदबाजी के दम पर यूपी को 135 रन ही बनाने दिए। इसके बाद 20 साल की भारतीय बल्लेबाज कनिका आहूजा और ऋचा घोष ने शानदार पारी खेलकर RCB को 12 गेंद शेष रहते पहली जीत दिला दी।
एलिस पेरी ने चटकाए 3 विकेट
आरसीबी के लिए एलिस पेरी ने 3, शोभना आशा ने 2 और सोफी डिवाइन ने 2 विकेट चटकाकर यूपी को बड़ा स्कोर करने से रोका। इसके बाद 20 साल की कनिका आहूजा ने मुश्किल हालात में फंसी टीम के लिए बेहतरीन पारी खेलकर दमदार जीत दिला दी। उन्होंने एक ओवर में तीन चौके कूटे। आहूजा ने 30 गेंदों में 8 चौके-1 छक्का ठोक 46 रन जड़े तो वहीं ऋचा घोष ने 32 गेंदों में 3 चौके-1 छक्का ठोक 31 रन कूटे। RCB अब 18 मार्च को गुजरात जायंट्स और 21 मार्च को मुंबई इंडियंस से मुकाबला करेगी। इस जीत के बाद आरसीबी पॉइंट्स टेबल में एक पायदान ऊपर चढ़ गई है। वह 2 पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर है।
कौन हैं कनिका आहूजा
20 साल की कनिका आहूजा पंजाब पटियाला से आती हैं। हालांकि इससे पहले उन्होंने सिर्फ 8, 10, 22 और 0 की पारी खेली थी, लेकिन इस मुकाबले में 46 रन की दमदार पारी खेलकर उन्होंने महफिल लूट ली। कनिका आहूजा का डब्ल्यूपीएल बेस प्राइस 10 लाख और सेलिंग प्राइस 35 लाख था। कनिका आहूजा (Kanika Ahuja) एक ऑलराउंडर हैं, वह बाएं हाथ से बल्लेबाजी करती हैं और दाएं हाथ से गेंदबाजी करती हैं, कोच कमलप्रीत संधू ने झिल गांव स्थित क्रिकेट हब में उन्हें ट्रेनिंग दी है। उन्हें पहले भारतीय टीम के लिए चुना गया था।
और पढ़िए –PSL 2023: छक्के खाकर शाहीन अफरीदी को आया गुस्सा, कीरोन पोलार्ड से हो गई लड़ाई, देखें वीडियो
क्रिकेट हब अकादमी में अपने कौशल को निखारने वाली ऑफ ब्रेक गेंदबाज ने तब से एक लंबा सफर तय किया है। अंडर-16 और अंडर-19 वर्ग में पंजाब टीम की कप्तानी करने से लेकर लिस्ट-ए क्रिकेट में भी कनिका ने राज्य का नाम रौशन किया है। पिछले साल महिला सीनियर वन-डे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में महाराष्ट्र के खिलाफ उनके करियर का मुख्य आकर्षण पांच विकेट रहा। उन्हें उम्मीद है कि वह अपने फ्रेंचाइजी के साथ उस रिकॉर्ड को बेहतर बनाएंगी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
देवदत्त पडिक्कल का तूफानी प्रदर्शन जारी, 3 पारियों में बना डाले 311 रन
23 mins agoटीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
1 hr agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
2 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
10 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
10 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
11 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
11 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
12 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines