WPL 2023: विमेंस प्रीमियर लीग का दूसरा मुकाबला रोमांचक हो गया है। दिल्ली की टीम ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में सिर्फ 2 विकेट खोकर 223 रन बना दिए हैं। इस मुकाबले में पहले बॉलिंग का फैसला लेने वाली रॉयल चैलेंजर्स की टीम के लिए सिर्फ हीथर नाइट ने 2 विकेट निकाले। उन्होंने सबसे पहले कप्तान मैग लैनिंग को क्लीन बोल्ड किया फिर उसी ओवर में सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा को चलता किया।
इस तरह आउट हुईं मैग लैनिंग
दरअसल, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से Heather Knight पारी का 15वां ओवर डालने आयीं थीं। इस ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने दिल्ली की कप्तान मैग लैनिंग को क्लीन बोल्ड किया। इस गेंद पर बल्लेबाज ने आगे बढ़कर बढ़ा शॉट खेलने की कोशिश की थी, जिसमें वह नाकाम हुईं और गेंद को मिस कर गईं। गेंद पड़कर स्टंप में घुसी और गिल्लियां उड़ा दीं। विकेटकीपर ने शॉट खेलकर वापस क्रीज पर आने की कोशिश की तो वह उल्टे मुंह गिर पड़ीं। इसके बाद उठीं और वापस पवेलियन लौट गईं।
और पढ़िए – WPL 2023: Delhi Capitals ने रचा इतिहास, बन गई ऐसा करने वाली दुनिया की नंबर 2 टीम
https://twitter.com/ESPNcricinfo/status/1632341228560826370?s=20
और पढ़िए – WPL 2023: मेग लैनिंग और शेफाली वर्मा का तूफान, पहले ही मैच में बना दिया बड़ा रिकॉर्ड
महिला प्रीमियर लीग 2023 का दूसरा मैच
विमेंस प्रीमियर लीग का दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में दिल्ली की टीम ने टॉस हारकर तूफानी बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 223 रन बना दिए हैं। सलामी बल्लेबाज मैग लैनिंग 72 और शैफाली वर्मा ने 84 रनों की पारी खेल 162 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की। अंत में Marizanne Kapp ने 39 रनों की तूफानी पारी खेलकर टीम को 223 तक पहुंचाया।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग 11
स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, हीथर नाइट, दिशा कासत, एलिसे पेरी, ऋचा घोष (wk), कनिका आहूजा, आशा शोभना, प्रीति बोस, मेगन शुट्ट, रेणुका ठाकुर सिंह
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11
शैफाली वर्मा, मेग लैनिंग (कप्तान), मारिजान कप्प, जेमिमा रोड्रिग्स, एलिस कैप्सी, जेस जोनासेन, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, शिखा पांडे, राधा यादव, तारा नॉरिस
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
3 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
4 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
4 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
5 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
6 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
6 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
6 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
6 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
7 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines