WPL 2023: विमेंस प्रीमियर लीग 2023 भारत में खेला जा रहा है। इस लीग में गुजरात जायंट्स को कप्तान बेथ मूनी के रूप में बड़ा झटका लगा है। वह पहले ही मैच में एक रन चुराने के चलते अपना घुटना चोटिल करा बैठी थीं। लिहाजा इस चोट के चलते वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। अब उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान हो गया है। उनकी जगह गुजरात की टीम में स्टार खिलाड़ी लौरा वोल्वार्ट को शामिल किया गया है।
दरअसल, लौरा वोल्वार्ड्ट इन दिनों पीसीबी के महिला लीग प्रदर्शनी मैचों में भाग लेने के लिए पाकिस्तान में थीं, हालांकि उन्हें उनकी टीम सुपर वुमेन ने रिलीज कर दिया है। लौरा की जगह सुने लुस ने जगह ली है। अब लौरा जल्द ही गुजरात की टीम से भारत में खेलती नजर आएंगी। खास बात ये है कि लौरा नीलामी के दौरान अनसोल्ड रही थी, लेकिन अब कप्तान की जगह उन्हें टीम में एंट्री मिली है।
https://twitter.com/ESPNcricinfo/status/1633664654676312065?s=20
कौन हैं लौरा वोलवार्ड (Laura Wolvaardt)
लौरा वोलवार्ड साउथ अफ्रीका महिला टीम की शानदार खिलाड़ी हैं। उन्होंने 53 टी20 मैच खेले हैं। जिनमें 1079 रन बनाए हैं। उनका बैटिंग एवरेज 30.8 जबकि स्ट्राइक रेट 109.1 का है। वह 7 फिफ्टी बना चुकी हैं। हाई स्कोर 66 का है। उन्होंने अपने टी 20 इंटरनेशनल करियर के 53 मैचों में 119 चौके और 15 छक्के लगाए हैं।
और पढ़िए – IND vs AUS: इंडिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने किया ODI टीम का ऐलान, तीन धाकड़ खिलाड़ियों की वापसी
विश्वकप में लौरा वोल्वार्ट ने मचाया था धमाल
लौरा वोल्वार्ट ने अपनी टीम को टी20 विश्वकप के फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की थी। वह सलामी बल्लेबाज हैं। टी20 विश्वकप में शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें आईसीसी ने फरवरी 2023 के लिए ‘आईसीसी महिला प्लेयर आफ द मंथ’ अवार्ड के लिए नामांकित किया था। विश्वकप के फाइनल में लौरा ने 61 रनों की पारी खेली थे, लेकिन वह अपनी टीम को विजेता नहीं बना पायी थीं और 19 रनों से उनकी टीम हार गई थी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
4 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
5 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
5 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
6 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
7 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
7 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
7 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
8 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
8 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines