नई दिल्ली: वुमंस प्रीमियर लीग (WPL) के तहत सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मुकाबले में आरसीबी की लगातार पांचवीं हार हुई। पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 150 रन बनाए।
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने ये मुकाबला दो बॉल और 6 गेंद शेष रहते ही जीत लिया। कैपिटल्स की ओर से एलिस केप्सी ने 38, जेमिमा रोड्रिग्स ने 32, मेरिजेन कैप ने 32 और जेस जोनासन ने 29 रन की पारी खेल अपनी टीम को जीत दिलाई। इस हार के बाद आरसीबी पॉइंट्स टेबल में 5 हार के बाद 0 पॉइंट्स और -2.109 नेट रन रेट के साथ सबसे नीचे है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स 5 मैचों में से 4 जीतकर 8 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।
अपने सभी मुकाबलों में जीत के बाद दूसरी टीमों पर रहना होगा निर्भर
स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली टीम आरसीबी का अब इस टूर्नामेंट के फाइनल में एंट्री लेना काफी मुश्किल काम हो गया है। टीम अब 15 मार्च को अगला मुकाबला यूपी वॉरियर्स, 18 मार्च को गुजरात जायंट्स और 21 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी। इन सभी मुकाबलों में यदि आरसीबी बड़ी जीत भी हासिल कर लेती है तो उसके पास 6 अंक हो पाएंगे। ऐसे में उसे ये उम्मीद करनी होगी कि यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स अपने अगले-अगले मुकाबले हार जाएं। तब जाकर वह एलिमिनेटर या प्लेऑफ खेल पाएगी। हालांकि ये काफी मुश्किल है।
और पढ़िए – IND vs AUS ODI Schedule: टेस्ट के बाद अब वनडे में कंगारुओं से भिड़ेगी रोहित की सेना, जानें कब और कहां होंगे मैच
कुछ इस तरह का है फॉर्मेट
- WPL में भाग लेने वाली सभी 5 टीमें एक दूसरे के खिलाफ दो बार खेलेंगी जिससे कुल 20 लीग मैच होंगे। जबकि 24 मार्च को एलिमिनेटर और 26 मार्च को फाइनल खेला जाएगा।
- WPL 2023 पॉइंट्स टेबल में टॉप करने वाली टीम सीधे फाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी।
- एलिमिनेटर मैच दूसरे और तीसरे स्थान की टीमों के बीच खेला जाएगा।
- एलिमिनेटर की विजेता टीम WPL 2023 फाइनल मैच के लिए दूसरे फाइनलिस्ट के रूप में क्वालीफाई करेगी।
- आरसीबी को एलिमिनेटर में क्वालिफाई करने के लिए कम से कम दूसरे या तीसरे स्थान पर आना होगा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी को लेकर बॉलिंग कोच ने किया सीक्रेट प्लान का खुलासा
18 mins agoकगिसो रबाडा ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 350 विकेट लेकर बनाया
32 mins agoअभिषेक OUT, वैभव IN… दिनेश कार्तिक ने श्रेयस अय्यर को दी सलाह
56 mins agoभारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
1 hr agoहैमिल्टन में कैसा है भारत का T20I रिकॉर्ड? आखिरी बार मिली थी जीत या हार!
1 hr agoलगातार तीसरी पारी में फेल हो गए यशस्वी जायसवाल, गिल-गंभीर की बढ़ी परेशानी
2 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20I?
2 hrs agoक्या हैमिलटन में टीम इंडिया की जर्सी में आखिरी बार खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार?
3 hrs agoध्रुव जुरेल ने खेली शानदार पारी, नाबाद 99 रन बनाकर कराया इंडिया ए का कमबैक
3 hrs agoहांगकांग सिक्सेस में टीम इंडिया को मिली लगातार तीसरी हार
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines