Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
WPL 2023: महिलाओं की सबसे बड़ी क्रिकेट प्रीमियर लीग में से एक वुमेंस आईपीएल की 4 मार्च 2023 से शुरुआत होने वाली है। इस टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस की टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर करेंगी। वे मौजूद भारतीय टीम की भी कैप्टन हैं और उन्हें काफी अनुभव है। मुंबई इंडियंस द्वारा इसका ऐलान बुधवार शाम को किया गया। इस बड़ी जिम्मेदारी को पाकर हरमनप्रीत काफी खुश हैं और उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वे बता रही हैं कि टीम इस लीग में किस सोच के साथ उतरेगी।
मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे ज्यादा सक्सेसफुल टीम है और ऐसे में वह वुमेंस आईपीएल में भी जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी। इतने बड़े ग्रूप से जुड़कर हरमनप्रीत कौर इमोशनल महसूस कर रही हैं। वे वीडियो में कहती है कि ‘ये मेरे लिए बहुत ही ज्यादा इमोशनल पल है अभी तक मैं टीवी पर मुंबई इंडियंस को खेलते हुए देखती थी लेकिन आज मैं खुद इसका हिस्सा बन गई हूं। ये बहुत बड़ी उपलब्धि है मेरे लिए, मैंने देखा रोहित शर्मा ने टीम के लिए कई सालों से बेहतरीन काम किया है।’
इस वीडियो में आगे कप्तान अपने तरीके के बारे में बताती हैं और ये भी कहती हैं कि उनका स्टाइल आक्रमक रवैया रखने का है। वे कहती हैं कि ‘ मैं मैदान पर अक्सर बहुत आक्रामक रहने की कोशिश करती हूं। जब भी आप मुझे आक्रामक रूप में देखेंगे तो विपक्षी टीम हमेशा दबाव महसूस करती है। मेरे लिए ये बेहद अहम है कि मैं अपनी टीम के हर एक खिलाड़ी को सपोर्ट करुं और साथ ही आक्रामक खेल दिखाएं।’
EXCLUSIVE: Harmanpreet’s first interview as Captain of MI 🎥
Paltan, there’s a special message for you 🎧@ImHarmanpreet | #OneFamily #MumbaiIndians #AaliRe #WPL pic.twitter.com/hwex8ljhOw
— Mumbai Indians (@mipaltan) March 2, 2023
---विज्ञापन---
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), नेट साइवर, पूजा वस्त्राकर, यस्तिका भाटिया, अमेलिया केर, अमनजोत कौर, हेले मैथ्यूज, च्लोए ट्रायॉन, हीथर ग्राहम, इसाबेल वोंग, प्रियंका बाला, धारा गुर्जर, हुमैरा काज़ी, जिंतिमनी कलिता, नीलम बिष्ट, सायका इशाक, सोनम यादव
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।