---विज्ञापन---

WPL 2023: Harmanpreet Kaur ने ठोका जबरदस्त छक्का, गेंद गोली की रफ्तार से बाउंड्री पार, देखें video

WPL 2023: मुंबई इंडियंस और गुजरात जॉइंट्स ( Mumbai Indians Women vs Gujarat Giants) के बीच खेले गए मुकाबले में मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने शानदार बल्लेबाजी की। हरमन ने अपनी पारी के दौरान कई शानदार शॉट खेले, जिससे मुंबई एक अच्छे स्कोर तक पहुंच पाई। हरमन ने लगाया शानदार छक्का मुंबई […]

WPL 2023: मुंबई इंडियंस और गुजरात जॉइंट्स ( Mumbai Indians Women vs Gujarat Giants) के बीच खेले गए मुकाबले में मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने शानदार बल्लेबाजी की। हरमन ने अपनी पारी के दौरान कई शानदार शॉट खेले, जिससे मुंबई एक अच्छे स्कोर तक पहुंच पाई।

हरमन ने लगाया शानदार छक्का

मुंबई इंडियंस की पारी के आखिर में हरमन ने गुजरात की गेंदबाजों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। हरमन ने 18वें ओवर में गुजरात की गेंदबाज सदरलैंड को टारगेट किया, उन्होंने ओवर की तीसरी गेंद पर रूम बनाकर शानदार पुल शॉट खेला, जहां गेंद गोली की रफ्तार से बाउंड्री के पार चली गई। उनका यह शॉट देखकर मैदान में मौजूद दर्शक झूम उठे। इसके बाद उनके बल्ले ने और रफ्तार पकड़ ली।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –LLC Masters 2023: इंडिया महाराजा ने एशिया लायंस को 10 विकेट से रौंदा, उथप्पा-गंभीर ने पाक गेंदबाजों को जमकर कूटा

---विज्ञापन---

यहां क्लिक करके देखिए हरमप्रीत कौर का छक्का 

हरमन ने खेली 51 रनों की पारी

हरमनप्रीत कौर ने 30 गेंदों में 51 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 7 शानदार चौके और 2 जबरदस्त छक्के लगाए। उनकी बैटिंग देखकर दर्शकों का खूब मनोरंजन हुआ। हरमन की बैटिंग के दम पर मुंबई ने 162 रनों का स्कोर बनाया, जिसे हासिल करने में गुजरात की टीम नाकाम रही।

---विज्ञापन---

हरमन का शानदार खेल जारी

बता दें कि विमेंस प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर का शानदार खेल जारी है। उन्होंने अब तक खेले गए पांच मैचों में तीन अर्धशतकीय पारी खेली है। जिसमें 65 रन उनका सर्वाधिक स्कोर है। हरमन हर मैच में रन बना रही है।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Mar 15, 2023 12:30 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola