हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WPL 2023: गुजरात जायंट्स ने इस तूफानी बल्लेबाज को बनाया कप्तान...टी20 वर्ल्ड कप में की थी रनों की बारिश

विज्ञापन
WPL 2023 Gujarat Giants appoints Beth Mooney as captain

WPL 2023: 4 मार्च से पहले महिला प्रीमियर लीग की शुरू हो रहा है। महिलाओं के पहले आईपीएल सीजन के लिए टीम गुजरात जायंट्स ने अपने कप्तान का ऐलान कर दिया है। इस टीम ने ऑस्ट्रेलिया की धाकड़ खिलाड़ी बेथ मूनी (Beth Mooney) को कप्तानी सौंपी है।

विमेंस प्रीमियर लीग के लिए हाल में हुई नीलामी में बेथ मूनी का बेस प्राइस 40 लाख रूपये का था। इस खिलाड़ी को खरीदने के लिए मुंबई इंडियंस और गुजरात के टक्कर देखने को मिली, हालांकि अंत में 2 करोड़ रुपए में गुजरात जायंट्स ने खरीद लिया था।

कौन हैं बेथ मूनी

बेथ मूनी ऑस्ट्रेलिया टीम की सीनियर खिलाड़ी हैं। वह बाएं हाथ से बल्लेबाजी करती हैं। उनके पास लंबी पारी खेलने की क्षमता है। वह मैदान के किसी भी कौने में शॉट्स खेल सकती हैं। हाल में हुई महिला टी20 विश्वकप में उनके बल्ले से रनों की बारिश हुई। फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने मूनी की 73 रनों की नाबाद पारी के दम पर साउथ अफ्रीका को 19 रनों से हराकर छठवीं बार टी20 विश्वकप पर कब्जा किया है।

विज्ञापन

और पढ़िए – IND vs AUS 3rd Test: 77 रन बनाते ही Virat Kohli अपने नाम दर्ज करेंगे ये बड़ी उपलब्धि, भारतीय सरजमीं पर बनाएंगे रिकॉर्ड

बेथ मूनी का क्रिकेट करियर

बेथ मूनी की उम्र 29 साल हो गई है। उनके पास टी20 का अच्छा खासा अनुभव है। मूनी ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 4 टेस्ट, 57 एकदिवसीय और 83 टी20 मुकाबले खेले हैं। इनमे उन्होंने क्रमश 184, 1941 और 2350 रन बनाए हैं। टी20 में मूनी का सर्वाधिक स्कोर नॉटआउट 117 रनों का है। इस छोटे फॉर्मेट में मूनी ने 2 शतक और 18 अर्धशतक लगाए हैं।

विज्ञापन

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola